फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two students died due to drowning in the lake in Sangrur of Punjab

Sangrur News: सरोवर में डूबने से दो छात्रों की मौत, 10वीं पास होने की खुशी में पार्टी करने निकले थे आठ दोस्त

Sun, 21 May 2023 06:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 May 2023 06:53 PM IST
सार

दोनों की उम्र करीब 15 साल थी। मौत की खबर मिलते ही दोनों छात्रों के घरों में मातम पसर गया। भवानीगढ़ अस्पताल से दोनों के शवों को संगरूर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के पश्चात अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Two students died due to drowning in the lake in Sangrur of Punjab
अक्षय और जसकरन सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के संगरूर के गांव फग्गूवाला स्थित गुरुद्वारा श्री पातशाही नौंवी के सरोवर में नहाते समय दो लड़के डूब गए। हालांकि सरोवर में आठ लड़के नहा रहे थे। इनमें से दो लड़के गहरे पानी में चले गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई। सभी लड़के एक ही स्कूल के छात्र हैं। 10वीं में पास होने की खुशी में घर से पार्टी बात कह निकले थे। सरोवर में डूबने का घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भवानीगढ़ के नजदीकी गांव झनेड़ी के सत्या भारती आदर्श स्कूल के आठ छात्र 10वीं कक्षा पास करने की खुशी में रविवार को पार्टी के लिए घर से निकले। करीब डेढ़ बजे सभी गांव फग्गूवाला के गुरुद्वारा साहिब में स्थित सरोवर में स्नान करने लगे। इसी दौरान दो बच्चे सरोवर के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके साथियों ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को सरोवर से बाहर निकाला और भवानीगढ़ स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


गांव रेतगढ़ निवासी सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनका चचेरा भाई जसकरन सिंह अपने दोस्तों के साथ 10वीं पास करने की खुशी में पार्टी करने की बात कह घर से गया था। उसके साथ करीब सात बच्चे और थे। उन्होंने बताया सरोवर में डूबने से जसकरन सिंह और उसके दोस्त अक्षय कुटियार की मौत हो गई। दोनों की उम्र करीब 15 साल थी। मौत की खबर मिलते ही दोनों छात्रों के घरों में मातम पसर गया। भवानीगढ़ अस्पताल से दोनों के शवों को संगरूर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के पश्चात अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed