फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two sons BJP worker arrested quarrel spent lockup Sunday night bail granted Monday

भाजपा कार्यकर्ता के दो बेटे झगड़े में गिरफ्तार, रविवार रात हवालात में गुजारी, सोमवार को मिली जमानत

Mon, 21 Sep 2020 10:42 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two sons BJP worker arrested quarrel spent lockup Sunday night bail granted Monday
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब रास्ते से बाइक हटाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता के बेटे और बाइक चालक युवक के बीच आपस में विवाद हो गया। मामला इस कदर बिगड़ा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ 107/151 के तहत कार्रवाई करते हुए भाजपा कार्यकर्ता के बेटे अजय व अभय झा और बाइक चालक जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पुलिस ने अजय व अभय को झूठा फंसाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अभय और अजय झा की हल्लोमाजरा में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। रविवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद करने के दौरान अभय पार्किंग से गाड़ी लेने गया। वहां से आने के दौरान रास्ते में बाइक खड़ी थी। उसे हटाने को लेकर अभय और बाइक चालक जरनैल के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनो पक्षों को सेक्टर-31 थाने ले गई, जहां पुलिस ने अभय, अजय और जनरैल के खिलाफ 107/151 के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया। सोमवार सुबह सभी को एसडीएम के समक्ष पेश कर जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में घटना की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें झगड़े और मारपीट की हरकत कैद हुई है। घटना के बाद मामले की शिकायत चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर समेत अन्य आला अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई लोगों की दिक्कतें अफसरों को बताता था, इसलिए साजिशन फंसाया : अजय
भाजपा कार्यकर्ता लाल झा के बेटे अजय ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई अभय ट्विटर के जरिये लोगों की दिक्कत अफसरों तक पहुंचाता था। इसके चलते पुलिस ने साजिशन उन्हें फंसाया है। वहीं हल्लोमाजरा बीट बॉक्स में तैनात हवलदार पवन कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान देखा कि ये सभी आपस में झगड़ रहे थे। इसके बाद सभी को थाने ले जाया गया, लेकिन तीनों वहां भी झगड़ रहे थे। इसके बाद दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनके द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed