फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two soldiers clashed in a dispute over taking goods from the store room, one suspended

स्टोर रूम से सामान लेने के विवाद में दो जवान भिड़े, एक निलंबित

Fri, 23 Jul 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two soldiers clashed in a dispute over taking goods from the store room, one suspended
चंडीगढ़। इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) में तैनात दो जवान वीरवार को स्टोर रूम में सामान लेने को लेकर आपस में भिड़ गए। मामला इस कदर बिगड़ा कि उनमें हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो सिपाही मोहित कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, सारंगपुर स्थित आईआरबी में सिपाही मोहित और दीपक की तैनाती है। पुलिस के मुताबिक दीपक की ड्यूटी आईआरबी में स्टोर कीपर में लगी हुई है। वीरवार को उसने मोहित से कहा कि वह अपना सामान स्टोर रूम से ले जाए। इसे लेकर दोनों में अनबन शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों में हाथापाई भी हुई। अन्य जवानों के बीच बचाव करने से किसी तरह मामला शांत हुआ। इसके बाद इसकी शिकायत आईआरबी डीएसपी को दी गई, जहां जांच के बाद मोहित को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed