Punjab News: व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तानी तस्कर से जुड़े, ड्रोन से हथियार मंगवाया, पुलिस ने दो को दबोचा
डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया आरोपी राजिंदर पर पहले से तीन केस दर्ज हैं। चार अप्रैल 2018 को कंबो थाने, चार अगस्त 2019 को अमृतसर देहाती के घरिंडा के थाने तथा पांच जून 2023 को घरिंडा थाने में एनडीपीएस एक्ट के साथ असलहा एक्ट में केस दर्ज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) की टीम ने पाकिस्तान से आए तीन पिस्तौल समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि वे इससे पहले भी पाकिस्तान से आई हेरोइन और हथियारों की खेप आगे सप्लाई कर चुके हैं। सीआई के डीएसपी बलबीर सिंह और इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिह ने एक आरोपी राजिंदर कुमार उर्फ गुड्डी निवासी धनोए कलां को होटल वेलकम रेजीडेंसी से गिरफ्तार किया, जबकि इसके दूसरे साथी को प्रोडक्शन वारंट के आधार पर केंद्रीय जेल फताहपुर से हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान सामने आया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) के थाने में छह जून 2023 को दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी राजिंदर कुमार वांछित था। पूछताछ में आरोपी राजिंदर और इंद्रजीत सिंह उर्फ मल्ली निवासी अटारी में तस्करी की गतिविधियों में शामिल है। इंद्रजीत सिंह इस समय केंद्रीय जेल में बंद है और उसे 17 जून को उक्त मामले में प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया गया।
व्हाट्सपएप के जरिए पाकिस्तान से तस्करी
सीआई के डीएसपी बलबीर सिंह के मुताबिक 19 जून को गिरफ्तार किए गए उक्त दोनों से की गई पूछताछ में .30 बोर के दो पिस्तौल और .32 बोर का एक पिस्तौल बरामद किया गया। इस दौरान यह भी सामने आया कि साल 2022 में गिरफ्तार राजिंदर सिंह के दोस्त गुलविंदर सिंह उर्फ टिंकू निवासी रंगड़ ने उसे (राजिंदर) व्हाट्सपएप के जरिए पाकिस्तान स्थित हेरोइन और हथियारों के तस्कर तरूफ से मिलाया था।
ड्रोन के जरिए भेजे हथियार
आरोपी राजिंदर और गुलविंदर सिंह उर्फ टिंकू तब तक अटारी के गांव पक्का पिंड के इलाके में नशीले पदार्थों व हथियारों की चार खेप पकड़ी थीं, जो सीमा पार से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई थी। उक्त आरोपियों से कुल पांच पिस्तौल मिले, .30 बोर के दो, .32 बोर का एक, .9एमएम के दो और हेरोइन के पांच पैकेट बरामद किए जा चुके हैं। डीएसपी ने बताया कि खेप की बाकी के हिस्से बरामद करने के साथ-साथ मॉड्यूल में शामिल अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें छापे मार रहीं हैं।
राजिंदर पर तीन और इंद्रजीत पर दो केस दर्ज
सीआई के डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया आरोपी राजिंदर पर पहले से तीन केस दर्ज हैं। चार अप्रैल 2018 को कंबो थाने, चार अगस्त 2019 को अमृतसर देहाती के घरिंडा के थाने तथा पांच जून 2023 को घरिंडा थाने में एनडीपीएस एक्ट के साथ असलहा एक्ट में केस दर्ज हैं, जबकि आरोपी इंद्रजीत सिंह के खिलाफ थाना घरिंडा में आठ जुलाई 2018 और पांच जून 2023 को एनडीपीएस एक्ट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।