फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Sisters Only Brother Killed on Road Accident on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर उजड़ गई दो बहनों की खुशियां, इकलौते भाई के बारे में मिली ऐसी खबर, सुनकर दोनों बेहोश

Mon, 27 Aug 2018 04:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतिया(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतिया(हरियाणा) Updated Mon, 27 Aug 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
Two Sisters Only Brother Killed on Road Accident on Rakshabandhan
crying
रक्षाबंधन पर दो बहनों की खुशियों को ऐसा ग्रहण लगा कि जिंदगी तबाह हो गई। उन्हें इकलौते भाई के बारे ऐसी जानकारी मिली, सुनकर दोनों बेहोश हो गई, कोहराम मच गया। घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। रतिया में रविवार को अपनी बहनों से राखी बंधवाकर लालवास से रतिया आ रहे युवक की कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से पिचक गई और कार में सवार युवक की मौत हो गई। मृतक अपनी बहनों का इकलौता भाई था। वह रतिया जाते समय बहनों को बढ़िया उपहार लाकर देने की बात कहकर गया था। जैसे ही उसकी बहनों के पास यह समाचार पहुंचा तो वह बेहोश होकर गिर गई। जैसे ही उसका शव गांव में पहुंचा तो पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। ग्रामीण उसके घर में पहुंचकर उसके परिवार वालों को ढाढ़स बंधाते देखे गए।
विज्ञापन


 

पिता संतों का जीवन व्यतीत कर रहे हैं

Two Sisters Only Brother Killed on Road Accident on Rakshabandhan
कार एक्सीडेंट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालवास निवासी 22 वर्षीय कैलाश पुत्र रामसिंह बिश्नोई परिवार का इकलौता चिराग था। कैलाश रविवार सुबह अपनी दो बहनों से राखी बंधवाने के बाद कार में सवार होकर रतिया किसी काम से आ रहा था। बताया गया है कि रास्ते में होली विजडम स्कूल के पास अचानक उसकी कार असंतुलित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका सुनकर आसपास की ढाणियों में रह रहे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित करके कैलाश को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

समाचार सुनकर बेहोश हो गई बहनें
जिस रक्षाबंधन के दिन अपने भाई की सलामती के लिए उसे राखी बांधकर रतिया के लिए रवाना किया था, उन बहनों का भाई काल का शिकार हो गया। गांव से रवाना होने से पहले वह बहनों को यह भी कहकर गया था कि रतिया से वह उनके लिए बढ़िया उपहार लेकर आएगा, लेकिन शायद काल को कुछ और ही मंजूर था। कैलाश की मौत का समाचार जैसे ही उसके घर पर पहुंचा तो परिजनों पर जैसे भारी संकट आ गिरा हो।

उसके शव को जब घर लाया गया तो कैलाश की दोनों बहनें व उसकी मां बेहोश होकर गिर गई। महिलाओं का क्रंदन गांव में हर आंख में आंसू लेकर आ रहा था। पूरा गांव इस हादसे के बाद सन्न था। कैलाश के पिता राम सिंह  कुछ समय पहले घर बार को छोड़कर मुकाम धाम में जाकर संतों का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पीछे से पूरे परिवार की जिम्मेवारी कैलाश पर थी और वही अपनी बहनों व मां की देखभाल कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed