{"_id":"637600552c58d9275222e1c0","slug":"two-shooters-of-pardeep-singh-murder-arrested-from-hoshiarpur-manpreet-mani-bhupinder-goldy-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot Murder: डेरा प्रेमी हत्याकांड के दो शूटर होशियारपुर से गिरफ्तार, आरोपियों का एक सहयोगी भी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridkot Murder: डेरा प्रेमी हत्याकांड के दो शूटर होशियारपुर से गिरफ्तार, आरोपियों का एक सहयोगी भी काबू
Thu, 17 Nov 2022 03:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 17 Nov 2022 03:05 PM IST
सार
फरीदकोट पुलिस ने हरियाणा के 3 शूटरों को सहयोग देने के आरोप में बलजीत उर्फ मन्ना को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी।
विज्ञापन
डेरा प्रेमी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : twitter @DGPPunjabPolice
विस्तार
बरगाड़ी बेअदबी केस के आरोपी व डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रेमी प्रदीप सिंह कटारिया की हत्या के मामले में वांछित फरीदकोट शहर के दोनों शूटरों भूपिंदर सिंह गोल्डी व मनप्रीत सिंह मनी को पंजाब पुलिस ने होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा घटना को अंजाम देने के लिए हरियाणा के शूटरों की मदद करने वाले मुक्तसर जिले के गांव वाडा किशनपुरा (थाना कोटभाई) निवासी बलजीत उर्फ मन्ना को भी गिरफ्तार किया गया है। मन्ना पर आरोप है कि उसने घटना से पहले हरियाणा के शूटरों को जैतो के एक पैलेस में ठहराया था और उनके खाने पीने की भी व्यवस्था की थी। पुलिस की तरफ से शुक्रवार को फरीदकोट अदालत में इन तीनों को पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फरीदकोट निवासी भूपिंदर सिंह गोल्ली व मनप्रीत सिंह मनी को घटना वाले दिन से ही पुलिस बड़ी सरगर्मी के साथ तलाश कर रही थी। घटना के कुछ समय बाद ही सीसीटीवी फुटेज में इनकी शिनाख्त होने पर पुलिस ने इनके घरों पर दबिश दी थी और उनके 4-5 दिनों से गायब होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने घटना के अगले दिन पटियाला से हरियाणा के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया और उनकी पूछताछ में फरीदकोट के इन दोनों शूटरों के भी घटना में शामिल होने की पूष्टि के बाद पुलिस ने दोनों को केस में नामजद भी कर लिया था। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने गुरुवार को ट्वीट करके दोनों शूटरों समेत बलजीत मन्ना को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी। साथ ही यह भी जानकारी दी कि इस घटना को मास्टर माइंड कनाडा बैठा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार को ही एक अन्य स्थान से गिरफ्तार बलजीत मन्ना भी गोल्डी बराड़ का ही करीबी है और उसने गोल्डी बराड़ के कहने पर ही हरियाणा से आए शूटरों को जैतो के एक पैलेस में ठहराया था और उनके खाने पीने की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
डेरा प्रेमी हत्याकांड में अब तक चार शूटरों समेत कुल छह आरोपियों को पुलिस अपनी हिरासत में ले चुकी है, जबकि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की तरफ से काबू रोहतक के रहने वाले शूटर जतिंदर जीतू को हिरासत में लेने के लिए पुलिस ने दिल्ली में डेरा लगाया हुआ है और उसे प्रोडक्शन वारंट पर फरीदकोट लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया चल रही है। इनमें से फरीदकोट जेल का हवालाती हरजिंदर सिंह राजू व हरियाणा के दोनों नाबालिग शूटर रिमांड पर है जबकि गुरुवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों को देर रात या शुक्रवार सुबह फरीदकोट अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।