फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two prisoners have died under suspicious circumstances in Hoshiarpur Central Jail

Hoshiarpur: सेंट्रल जेल में दो कैदियों की मौत, अपने बैरक के बाथरूम में फंदे पर लटके मिले दोनों, जांच शुरू

Fri, 22 Dec 2023 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 10:31 AM IST
सार

फिलहाल सेंट्रल जेल प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है। जेल प्रशासन की सूचना पर जिले के न्यायिक अधिकारी जेल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शवों को सिविल अस्पताल होशियारपुर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Two prisoners have died under suspicious circumstances in Hoshiarpur Central Jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

होशियारपुर जिले की सेंट्रल जेल में दो हवालातियों की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। दोनों हवालातियों के शव बाथरूम में फंदे से लटके मिले हैं। पुलिस का कहना है उक्त हवालातियों ने आत्महत्या की है। मृतकों की पहचान टीटू पुत्र महेंद्र निवासी उत्त्ती, जिला बदांयू (यूपी), हाल निवासी गांव मेहना जिला होशियारपुर और ओंकार चंद उर्फ काला पुत्र गुरपाल सिंह निवासी मोहल्ला सुंदर नगर होशियारपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


18 अगस्त 2023 को टीटू के खिलाफ धारा 376, 363, 366 ए व पोक्सो एक्ट के तहत के तहत मामला दर्ज किया गया था। वहीं, ओंकार चंद के खिलाफ 2 सितंबर 2023 को 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों इन मामलों में जेल में बंद थे। सेंट्रल जेल होशियारपुर के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अमृतपाल सिंह ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे बैरक के अंदर बाथरूम में फंदा लगाकर दोनों हवालातियों ने आत्महत्या की है। जेल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिमर ने उन्हें मौके पर मृत घोषित किया है।
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर धारा 176 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर एसएमओ सिविल अस्पताल होशियारपुर डॉ. स्वाति ने तीन डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाया है। बोर्ड में डॉ. काजल, डॉ. रूपिंदरजीत सिंह और डॉ. राजवंत कौर शामिल हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed