फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two policemen present in line in case of liquor and non-veg being found in PCR vehicle

Chandigarh News: पीसीआर गाड़ी में शराब और नॉन-वेज मिलने के मामले में दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sat, 18 Nov 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two policemen present in line in case of liquor and non-veg being found in PCR vehicle
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी में रात को झगड़े की सूचना पर पहुंची पीसीआर की गाड़ी में शराब की बोतल और नॉन-वेज मिलने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों ने दो पुलिस मुलाजिमों को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस ने वीरवार को दोनों मुलाजिमों का मेडिकल करवा कर ब्लड सैंपल लिए हैं। हालांकि, इसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इसके आधार पर विभाग आगे की कार्रवाई करेगी। नॉर्थ ईस्ट डिवीजन के डीएसपी पी अभिनंदन ने बताया कि पीसीआर पर तैनात मुलाजिम अनिल और रूप कुमार के बारे में लोगों ने शिकायत दी थी कि वे ड्यूटी के दौरान पीसीआर गाड़ी में नॉन-वेज के साथ शराब पी रहे थे। इसकी इंदिरा कॉलोनी के लोगों ने एक वीडियो बनाकर भी वायरल की थी। इसके बाद विभाग ने दोनों मुलाजिमों को लाइन हाजिर कर जांच शुरू कर दी है। ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को इंदिरा कॉलोनी की पार्षद ने स्थानीय लोगों को आम आदमी पार्टी के नेताओं को लेकर इस मामले में आईटी पार्क थाने के बाद विरोध भी जताया था। इस मामले में इंदिरा कॉलोनी की पार्षद सुमन शर्मा ने रोष जताते हुए कहा था कि बुधवार रात को एक मामूली कहासुनी पर पीसीआर गाड़ी मौके पर पहुंची थी। इसमें तैनात दोनों पुलिस कर्मचारियों ने शराब के नशे में इंदिरा कॉलोनी के दो युवकों को जोर जबरदस्ती कर गाड़ी के अंदर डाला तो उन लोगों ने अंदर पड़ी शराब की बोतल, सोड़ा और नॉन-वेज का वीडियो बना लिया। इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा भी किया था। बुधवार रात को मौके पर पहुंची आईटी पार्क थाना पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था लेकिन वीरवार को आईटी पार्क थाना पुलिस पीसीआर मुलाजिमों की शिकायत पर दोनों युवकों को उठा कर थाने ले आई। लोगों के हंगामे के बाद रात को एसपी सिटी मृदुल ने पहुंचकर मामले को सुलझाया और दोनों युवकों को एसडीएम के सामने पेश किया, वहां से उनकी जमानत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed