{"_id":"62efc717378de155646ab907","slug":"two-pilgrims-killed-and-30-injured-in-road-accident-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतगढ़ में हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत, 30 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरतगढ़ में हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत, 30 जख्मी
Sun, 07 Aug 2022 07:41 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 Aug 2022 07:41 PM IST
सार
हादसे के बाद गांव बड़ा पिंड और बेलियां के नौजवान युवक घायलों की मदद के लिए बड़ी संख्या में पहुंच गए। उन्होंने अपने वाहन और एंबुलेंस के माध्यम से लोगों को अस्पताल में पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र भरतगढ़ में दवाओं की कमी के कारण भरतगढ़ में शिव कुमार ने जख्मी लोगों को मुफ्त दवाएं देकर सेवा की।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतगढ़ के समीप शनिवार देर रात गांव बड़ा पिंड में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार को देर रात हरियाणा के गांव इंदाछोई जिला फतेहाबाद से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता नैना देवी के दरबार में नतमस्तक होने जा रहे थे। वह गांव भरतगढ़ के पास पहुंचे तो उनकी ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर पलट गई।
विज्ञापन
चालक के मुताबिक कोई लावारिस पशु ट्रैक्टर-ट्राली के आगे आ गया। इसके बाद यह दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना ने दो लोगों की जान ले ली, जबकि करीब 30 लोग जख्मी हैं। हादसे के बाद लोगों ने एंबुलेंस के जरिये लोगों को स्वास्थ्य केंद्र भरतगढ़ और सिविल अस्पताल रोपड़ में दाखिल करवाया। इस दौरान पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान जगर पुत्र सियो चंद व नवाबदीन पुत्र प्यारा राम दोनों निवासी जिला फतेहाबाद हरियाणा के रूप में हुई है। जबकि हादसे में घायल लोगों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। गौरतलब है कि हादसे के बाद गांव बड़ा पिंड और बेलियां के नौजवान युवक घायलों की मदद के लिए बड़ी संख्या में पहुंच गए। उन्होंने अपने वाहन और एंबुलेंस के माध्यम से लोगों को अस्पताल में पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र भरतगढ़ में दवाओं की कमी के कारण भरतगढ़ में शिव कुमार ने जख्मी लोगों को मुफ्त दवाएं देकर सेवा की।
विज्ञापन