{"_id":"5b2d34c34f1c1bb36e8b9440","slug":"two-percent-electricity-duty-increase-in-rural-areas-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ड्यूटी में दो फीसदी की वृद्धि, मार्च में पंजाब सरकार ने लिया था फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ड्यूटी में दो फीसदी की वृद्धि, मार्च में पंजाब सरकार ने लिया था फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटियाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
बिजली ड्यूटी में वृद्धि
- फोटो : electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का बड़ा झटका लगा है। पंजाब सरकार ने देहाती क्षेत्रों में बिजली ड्यूटी दो फीसदी बढ़ा दी है। इससे खास कर गांवों के साथ संबंधित लोगों को ज्यादा वित्तीय नुकसान होगा। एक तरफ जहां पहले ही लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं, वहीं इस वृद्धि से उनकी जेबों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ जाएगा। इस संबंधी पंजाब सरकार की ओर से बाकायदा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
पंजाब सरकार के इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली महंगी हो गई है। इन दिनों पड़ रही भीषण गरमी के कारण एसी व कूलर ज्यादा चलने से पहले ही बिजली के बिल ज्यादा आ रहे हैं। इस स्थिति में अब बिजली ड्यूटी दो फीसदी बढ़ा दी गई है। यह वृद्धि एक अप्रैल 2018 से लागू की गई है।
गौरतलब है कि देहाती क्षेत्रों में बिजली ड्यूटी बढ़ाने का फैसला पंजाब सरकार ने इसी साल मार्च महीने में कैबिनेट मीटिंग दौरान ले लिया था। जिसे अब लागू कर दिया गया है। देहाती क्षेत्रों में पहले 13 फीसदी बिजली ड्यूटी लगाई जाती थी, जो अब बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी गई है। वहीं शहरी क्षेत्रों में बिजली ड्यूटी पहले ही बढ़ाई जा चुकी है।