फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two percent electricity duty increase in rural areas of punjab

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ड्यूटी में दो फीसदी की वृद्धि, मार्च में पंजाब सरकार ने लिया था फैसला

Sat, 23 Jun 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटियाला Updated Sat, 23 Jun 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
 Two percent electricity duty increase in rural areas of punjab
बिजली ड्यूटी में वृद्धि - फोटो : electricity
 ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का बड़ा झटका लगा है। पंजाब सरकार ने देहाती क्षेत्रों में बिजली ड्यूटी दो फीसदी बढ़ा दी है। इससे खास कर गांवों के साथ संबंधित लोगों को ज्यादा वित्तीय नुकसान होगा। एक तरफ जहां पहले ही लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं, वहीं इस वृद्धि से उनकी जेबों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ जाएगा। इस संबंधी पंजाब सरकार की ओर से बाकायदा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


पंजाब सरकार के इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली महंगी हो गई है। इन दिनों पड़ रही भीषण गरमी के  कारण एसी व कूलर ज्यादा चलने से पहले ही बिजली के बिल ज्यादा आ रहे हैं। इस स्थिति में अब बिजली ड्यूटी दो फीसदी बढ़ा दी गई है। यह वृद्धि एक अप्रैल 2018 से लागू की गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देहाती क्षेत्रों में बिजली ड्यूटी बढ़ाने का फैसला पंजाब सरकार ने इसी साल मार्च महीने में कैबिनेट मीटिंग दौरान ले लिया था। जिसे अब लागू कर दिया गया है। देहाती क्षेत्रों में पहले 13 फीसदी बिजली ड्यूटी लगाई जाती थी, जो अब बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी गई है। वहीं शहरी क्षेत्रों में बिजली ड्यूटी पहले ही बढ़ाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed