फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people were cheated of Rs 48.5 lakh in the name of sending them abroad

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से 48.5 लाख रुपये की ठगी

Mon, 29 Jul 2024 07:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Two people were cheated of Rs 48.5 lakh in the name of sending them abroad
चंडीगढ़। शहर में विदेश भेजने के नाम पर हो रही ठगी के मामलों में आए दिन बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस ने अब विदेश भेजने के नाम पर 48.5 लाख रुपये की ठगी के मामले में अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। हालांकि इनमें एक मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जीरो एफआईआर काटकर उसे यमुनानगर जिले के संबंधित थाने में भेज दिया है जबकि दूसरा मामला सेक्टर-39 थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पहले मामले में यमुनानगर जिले के जगाधरी निवासी महिला ने बताया कि उन्होंने विदेश भेजने के लिए इमीग्रेशन कंपनी संचालकों को 38.5 लाख रुपये दिए थे, लेकिन कंपनी संचालकों ने न तो उनकी वीजा लगवाया और न ही पैसे वापस किए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आईपीसी एक्ट 409 420 467 468 471 120बी के तहत जीरो नंबर एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें कंपनी की संचालकों सहित अन्य को नामजद किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में बिहार के झूलिया सुपौल निवासी मोहम्मद इरशाद आलम की शिकायत पर सेक्टर-39 थाने में आईपीसी एक्ट 420, 467 468 471 120-बी और इमिग्रेशन एक्ट-24 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा विक्रम और रिंकू के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed