{"_id":"5e4ff3f88ebc3ef39030ed0f","slug":"two-people-riding-an-auto-pounce-mobile-from-man-chandigarh-news-pkl367232461","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो सवार दो लोगों ने युवक से झपटा मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो सवार दो लोगों ने युवक से झपटा मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट चौक के पास ऑटो सवार दो झपटमार साइकिल सवार किशोर से मोबाइल छीन फरार हो गए। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब युवक अपने घर लौट रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मलोया थाना पुलिस ने अज्ञात मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दीपक सिंह (17) ने बताया कि वह अटावा निवासी है। वह स्टूडेंट्स है। बीते वीरवार रात साइकिल से अपने घर लौट रहा था। दूसरी साइकिल से उनके पिता पीछे आ रहे थे। सेक्टर-38 वेस्ट स्थित चौक के पास पहुंचा तो एक ऑटो अचानक उसके आगे रुक गया। ऑटो से दोनों युवक नीचे उतरे और लोवर की जेब से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अंधेरा ज्यादा होने की वजह से ऑटो का नंबर नहीं देख सका। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।