फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people injured in gas cylinder explosion in Faridkot

फरीदकोट में हादसा: चाय बनाते वक्त गैस सिलिंडर में धमाका, घर की छत उड़ी, मां और बेटा गंभीर जख्मी

Tue, 24 Oct 2023 12:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Oct 2023 12:04 PM IST
सार

पंजाब के फरीदकोट जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के जैतो सब डिवीजन के गांव कासिम भट्टी में गैस सिलिंडर में धमाके की वजह से घर की छत ढह गई। जानकारी के मुताबिक सुबह चाय बनाते समय यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Two people injured in gas cylinder explosion in Faridkot
Faridkot news: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दशहरा की सुबह पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव कासम भट्टी में चाय बनाते वक्त एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। हादसे में बेटा और बुजुर्ग मां बुरी तरह से घायल हुए हैं। वहीं घर के अंदर रखा समान भी जलकर राख हो गया। धमाके की वजह से घर की छत भी उड़ गई। घायलों को जैतो के एक समाजसेवी संस्था के सहयोग से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


फरीदकोट जिले के उपमंडल जैतो के गांव कसम भट्टी गांव में स्कूल के पास बाबू राम नामक मजदूर का घर है। मंगलवार सुबह बाबू राम की 85 वर्षीय बुजुर्ग मां चाय बनाने लगीं तो अचानक गैस रिसाव की वजह से सिलिंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की वजह से घर का पूरा सामान नष्ट हो गया और छत ढह गई।
विज्ञापन


वहीं 55 वर्षीय बाबू राम और उनकी बूढ़ी मां को गंभीर चोट आई है। उन्हें तुरंत जैतो की एक समाजसेवी संस्था के सहयोग से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाबू राम और उनके बेटे ने बताया कि जब वह चाय बनाने लगीं तो सिलिंडर से गैस लीक होने की वजह से आग लग गई। उन्होंने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूरी करके अपने घर का भरण-पोषण करते हैं और बड़ी मुश्किल से घर का फर्नीचर खरीदा था। धमाके की वजह से पूरी तरह नष्ट हो गया है। अब उनके सिर पर छत तक नहीं है। आसपास के लोगों ने भी सरकार से इस गरीब परिवार की आर्थिक मदद करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed