फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two People Died In Road Accident In Punjab

रेलिंग तोड़ दरिया में गिरा ट्रैक्टर, चालक लापता, लावारिश पशुओं ने ली शिक्षक और कांस्टेबल की जान

Tue, 20 Aug 2019 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद/सरदूलगढ़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद/सरदूलगढ़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two People Died In Road Accident In Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

रविवार देर रात मानसा की ओर से आ रही तुड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली पुल की रेलिंग तोड़कर घग्गर दरिया में जा गिरी। हादसे के बाद से ट्रैक्टर चालक का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला। प्रशासन ने ट्रैक्टर ट्राली को पानी में बहने से बचा लिया है। चालक अभी तक लापता है। गांव झंडा कलां का किसान मंगा सिंह तुड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांव जाने के लिए घग्गर दरिया के पुल से गुजर रहा था। 

विज्ञापन


अचानक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पुल की रेलिंग से जा टकराया और घग्गर में जा गिरा। चालक के रिश्तेदार हीरा सिंह ने बताया कि रविवार की रात 11 बजे ट्रैक्टर गिरने के बाद से मंगा सिंह का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया हैं। बताया जा रहा हैं कि घग्गर दरिया में पानी सात फीट से ऊपर चल रहा हैं ओर आशंका जताई जा रही हैं कि चालक हादसे के बाद पानी में बह गया। गोताखोर तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन


हीरा सिंह, नरिंदर कुमार सरदूलगढ़, मनदीप कुमार का कहना है कि प्रशासन ने इस घटना में उनकी कोई मदद नहीं की। चालक मंगा सिंह को ढूंढने के लिए वह सिरसा से खुद गोताखोर लेकर आए हैं। डीएसपी सरदूलगढ़ संजीव गोयल ने आरोपों को नकारते हुए बताया कि प्रशासन ने लोगों व जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को बाहर निकालकर रास्ते को चालू कर दिया हैं। चालक की तलाश की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में कांस्टेबल और शिक्षक की मौत

लावारिस पशुओं से पंजाब पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल और एक शिक्षक की बाइक टकराने से दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रविवार की देर रात सरकारी स्कूल के शिक्षक हरबंस सिंह निवासी गांव मोहम्मदे वाला जलालाबाद से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। 

पेट्रोल पंप के पास लावारिस पशु से उसकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में हरबंस सिंह गंभीर जख्मी हो गया। सरकारी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसी तरह पंजाब पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल अमनिंदर सिंह निवासी लाहौरियां वाला बाइक पर सवार होकर फाजिल्का से ड्यूटी से आफ होकर गांव लौट रहा था। इसकी बाइक लावारिस पशु से टकरा गई। उसे लुधियाना के अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed