फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people died in road accident in Charkhi Dadri of Haryana

चरखी दादरीः बहन की शादी का कार्ड देने जा रहे ममेरे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Sun, 19 Jan 2020 05:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Jan 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Two people died in road accident in Charkhi Dadri of Haryana
सड़क हादसे में दो की गई जान।

बहन की शादी का कार्ड देने जा रहे कार सवार दो ममेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार एक वाहन की साइड लगने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। मृतकों की पहचान झज्जर जिले के गांव सिवाना निवासी कृष्ण (20) और जींद के गांव रामकली निवासी अनिल (8) के रूप में हुई है। मृतक कृष्ण की बड़ी बहन की 31 जनवरी को शादी है। बाढड़ा थाना पुलिस ने रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव मृतकों के परिजनों को सौंप दिए और इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस बयान में सिवाना निवासी श्रीभगवान ने बताया कि वह अपने बेटे कृष्ण और साले के बेटे अनिल के साथ अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर शनिवार शाम कादमा और बड़राई गांवों में बेटी की शादी का कार्ड देने आया था। श्रीभगवान ने बताया कि वह एक जगह पर कार्ड देने के लिए कार से उतर गया और उसका बेटा और साले का बेटा कार में सवार होकर आगे कार्ड देने के लिए चल पड़े। वो करीब 100 मीटर भी नहीं चले थे कि इसी दौरान सामने से आ रहे एक वाहन ने कार को साइड मार दी। 
विज्ञापन


कार पर चालक कृष्ण नियंत्रण नहीं रख पाया और अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। घटना में कार सवार ममेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम हुए हादसे की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर चरखी दादरी सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने रविवार सुबह कृष्ण के पिता श्रीभगवान के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल से फूफा के पास सिवाना रह रहा था अनिल
हादसे में आठ वर्षीय मासूम अनिल की भी मौत हो गई। अनिल जींद के रामकली गांव का रहने वाला था। वह पिछले पांच सालों से सिवाना में अपने फूफा श्रीभगवान के पास ही रह रहा था। वह दूसरी कक्षा में पढ़ता था जबकि उसका ममेरा भाई कृष्ण बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।

सिवानी निवासी श्रीभगवान के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल, बाढड़ा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed