फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two people died in mohali due to dengue

डेंगू हुआ जानलेवा, दो लोगों की मौत, मोहाली में अब तक 6 मरे

Mon, 26 Sep 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 26 Sep 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
two people died in mohali due to dengue
डेंगू - फोटो : अमर उजाला
ट्राइसिटी में डेंगू जानलेवा हो गया है। इसके कारण आज महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, वहीं अब तक 6 की जान जा चुकी है। भले ही प्रशासन ने डेंगू से निपटने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मगर बावजूद इसके डेंगू के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को डेंगू से फेज-आठ स्थित एक नामी प्राइवेट अस्पताल में 71 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


महिला की पहचान खरड़ निवासी निर्मल कौर के रूप में हुई। वहीं फेज-6 स्थित एक मल्टी स्पेशयलिटी प्राइवेट अस्पताल में पंचकूला से गंभीर हालत में लाए गए अमित नाकरा ने भी डेंगू के कारण दम तोड़ दिया। सेहत विभाग के मुताबिक उसकी मौत रविवार शाम को हुई थी। वहीं, जिले में सोमवार को कुल 72 डेंगू के केस नए सामने आए हैं। जबकि कुल मरीजों की संख्या 794 पहुंच गई है।
विज्ञापन


विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक डेंगू से यह जिले में छठी मौत है। जैसे ही यह मामला सामने आया, उसके बाद तुरंत खरड़ के उक्त इलाके में फॉगिग करवाई गई। साथ ही इलाके में सर्वे भी करवाया गया। दूसरी तरफ पंचकूला सेहत विभाग को भी इस संबंधी अलर्ट भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन सामने आए डेंगू के 36 नए केस

two people died in mohali due to dengue
अस्पताल में मरीज - फोटो : अमर उजाला
मोहाली शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक दिन में जहां 36 केस सामने आए हैं। वहीं, मरीजों की कुल संख्या 393 पहुंच गई। जबकि खरड़ में नौ, जीरकपुर में छह, डेराबस्सी में दो, कुराली में एक, नया गांव में एक और ग्रामीण एरिया में 17 नए केस सामने आए हैं।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की मेडिकल हेल्प के लिए वह 104 हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करें। इसके अलावा फॉगिंग के लिए 18001370007 पर कॉल किया जा सकता है।

23 लोगों के काटे गए चालान
डेंगू की दहशत के बाद नगर निगम की सेनिटेशन विभाग की टीम ने लोगों के घरों, फैक्टरियों व दुकानों की चेकिंग की। इस दौरान 23 लोगों के चालान किए गए हैं।

चंडीगढ़ में डेंगू के 21 और चिकनगुनिया के छह नए केस

two people died in mohali due to dengue
अस्पताल के बाहर मरीज - फोटो : अमर उजाला
डेंगू के 21 नए मामले सामने आए हैं। इन केसों को मिलाकर डेंगू के कुल केसों की संख्या 259 पहुंच गई है, जबकि चिकनगुनिया के छह नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर चिकनगुनिया के कुल केसों की संख्या 30 हो गई है।

वहीं विभाग ने सोमवार को धनास स्थित मार्बल मार्केट में 10 चालान काटे। इन जगहों पर डेंगू के लारवा मिले थे। जांच के दौरान पाया गया कि इन लोगों को पहले भी चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन उसके बाद भी वे नहीं माने। मलेरिया डिपार्टमेंट की ओर से अब तक 40 चालान, 50 लोगों को शो-कॉज नोटिस व 3176 लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है।

दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए जांच अभियान के दौरान 122 घरों में लारवा मिले हैं। सोमवार को 5305 घरों की जांच की गई। डेंगू संबंधित कोई भी जानकारी हेल्पलाइन नंबर 9779558282 पर कॉल कर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed