{"_id":"63fb7479245ffde03c032e25","slug":"two-people-died-in-a-road-accident-in-firozpur-of-punjab-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: बेकाबू कार ने दो साइकिलों को मारी टक्कर, बच्चे समेत दो की मौत, एक अन्य घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: बेकाबू कार ने दो साइकिलों को मारी टक्कर, बच्चे समेत दो की मौत, एक अन्य घायल
Sun, 26 Feb 2023 08:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Feb 2023 08:37 PM IST
सार
एक साइकिल पर रूड़ सिंह (64) निवासी दारापुर सवार था जबकि बच्चा कर्णवीर सिंह (5 साल) निवासी काला संघिया अपने नाना जरनैल सिंह निवासी दारापुर के साथ साइकिल पर सवार था। कार की टक्कर से रूड़ सिंह व बच्चा कर्णवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Firozpur News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में तलवंडी-मोगा रोड पर स्थित गांव दारापुर के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने दो साइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों साइकिलों पर सवार एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, घटना की जांच कर रहे एएसआई जसविंदर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए शव सरकारी अस्पताल में भिजवा दिए हैं। आरोपी चालक फरार है। जल्द ही उसे काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक तलवंडी भाई की तरफ से तेज रफ्तार एक कार आई और दो साइकिलों को टक्कर मार दी। एक साइकिल पर रूड़ सिंह (64) निवासी दारापुर सवार था जबकि बच्चा कर्णवीर सिंह (5 साल) निवासी काला संघिया अपने नाना जरनैल सिंह निवासी दारापुर के साथ साइकिल पर सवार था। कार की टक्कर से रूड़ सिंह व बच्चा कर्णवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जरनैल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जरनैल को फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी है। बता दें कि कर्णवीर अपने ननिहाल दारापुर आया था और नाना संग साइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। आरोपी कार चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन