{"_id":"6303970da8e4216e455fe830","slug":"two-people-died-due-to-poisonous-gas-in-sewerage-in-nawanshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवांशहर में दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से सीवरेज में कर्मचारी की मौत, बचाने पहुंचे युवक ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवांशहर में दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से सीवरेज में कर्मचारी की मौत, बचाने पहुंचे युवक ने भी तोड़ा दम
Mon, 22 Aug 2022 08:33 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Aug 2022 08:33 PM IST
सार
सीवरेज विभाग के एसडीओ रणजीत सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सीवरेज का काम बंद था और उन्होंने किसी भी कर्मचारी को वहां पर काम के लिए नहीं भेजा था। उधर, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के नवांशहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बलाचौर शहर में सीवरेज की गैस चढ़ने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक व्यक्ति सीवरेज विभाग में काम करता था जबकि दूसरा नौजवान सीवरेज कर्मचारी की मदद करने गटर में उतरा था और गैस चढ़ने से उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पुरुषोतम राम निवासी गांव खमाचों सीवरेज ठीक करने गटर में उतर गया। गटर में सीवरेज की जहरीली गैस बनी हुई थी और वह जहरीली गैस की चपेट में आ गया। इस दौरान उसने चिल्लाना शुरु किया। वहां से गुजर रहे बलाचौर निवासी नौजवान शुभम ने गटर में अपना हाथ नीचे किया। इसी दौरान उसे भी गैस चढ़ गई और वह भी गटर में गिर गया। दोनों को किसी तरह से गटर से निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
उधर, इस मामले में सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों ने अपना पल्ला झाड़ दिया है। सीवरेज विभाग के एसडीओ रणजीत सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सीवरेज का काम बंद था और उन्होंने किसी भी कर्मचारी को वहां पर काम के लिए नहीं भेजा था। उधर, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
विज्ञापन