फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people committed suicide in Jalandhar and Giddarbaha

Punjab News: जालंधर में टैक्सी स्टैंड के कर्मी ने की खुदकुशी, गिद्दड़बाहा में व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान

Fri, 21 Jul 2023 05:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/गिद्दड़बाहा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/गिद्दड़बाहा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Jul 2023 05:43 PM IST
सार

टैक्सी स्टैंड के मालिक विक्की का कहना है कि उन्हें जब इस घटना का पता चला तो वह खुद थाने पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि मृतक तरसेम लाल काफी हंसमुख स्वभाव का था। वह खुद हैरान हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two people committed suicide in Jalandhar and Giddarbaha
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालंधर के संविधान चौक स्थित एक टैक्सी स्टैंड के कर्मी ने टैक्सी स्टैंड पर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान मंगा राम पुत्र तरसेम लाल के रूप में हुई है। वह पंजाब टेंपो गुड्स कैरियर में काम करता था। मृतक ने खुदकुशी क्यों की, इसके कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


इस हादसे की खबर मिलते ही थाना नंबर चार की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस टैक्सी स्टैंड के मालिक के बयान भी दर्ज कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इस हादसे के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, दूसरी तरफ इस मामले में टैक्सी स्टैंड के मालिक विक्की का कहना है कि उन्हें जब इस घटना का पता चला तो वह खुद थाने पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि मृतक तरसेम लाल काफी हंसमुख स्वभाव का था। वह खुद हैरान हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिद्दड़बाहा: व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान, पांच पर केस दर्ज

गिद्दड़बाहा हलके की कोटभाई पुलिस ने एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव रामेआना निवासी रानी कौर ने बताया कि उसका पति जसपाल सिंह उर्फ पाली मेहनत मजदूरी करता था। उनके घर का गुजारा उसके पति की मजदूरी से ही चलता था। 


शिकायतकर्ता के अनुसार उसके जेठ की लड़की को उनके ही गांव का एक लड़का तोता सिंह निवासी रामेआना भगाकर ले गया था। इस मामले में पंचायत ने राजीनामा करवा दिया गया था। मगर उनके पति जसपाल सिंह उर्फ पाली पर तोता सिंह नामक व्यक्ति ने थाना जैतो में क्रॉस केस दर्ज करवाया दिया था। मामले में राजीनामा करने संबंधी उसके पति जसपाल सिंह पर उक्त व्यक्ति दबाव डाल रहे थे। इस कारण उसके पति काफी परेशान चल रहे थे।


रानी के अनुसार गुरुवार रात उनके पति बिना बताए घर से चला गया और सुबह गांव वाड़ा किशनपुरा के खेतों में पेड़ पर शव लटकता दिखा। पुलिस ने इस मामले में तोता सिंह, निर्मल सिंह, सुखप्रीत कौर, लवप्रीत सिंह व कर्मजीत कौर निवासी रामेआना के खिलाफ केस दर्ज कर कर्मजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed