फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two Pakistani intruders arrest by bsf personnel in Punjab's Ferozepur

फिरोजपुरः भारत-पाक सीमा में घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ ने पकड़े दो पाकिस्तानी नागरिक

Wed, 23 Oct 2019 12:26 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, फिरोजपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, फिरोजपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 23 Oct 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two Pakistani intruders arrest by bsf personnel in Punjab's Ferozepur
प्रतीकात्मक तस्वीर
बीएसएफ ने भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए दो पाकिस्तानी घुसपैठिए पकड़े हैं। इनसे तलाशी दौरान के दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घुसपैठियों से बीएसएफ और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी गहन पूछताछ करने में जुटे हैं। यह घटना फिरोजपुर की तहसील गुरुहरसहाए (अबोहर सेक्टर बीएसएफ) स्थित बीएसएफ की बीओपी समास्के के पास घटी है।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों सरहद पार पाकिस्तान से हेरोइन की खेप भारतीय सीमा में आई है, इसी के चलते सरहद पर बीएसएफ ने चौकसी बढ़ाई हुई थी। अबोहर बीएसएफ सेक्टर के अंतर्गत गुरुहरसहाए क्षेत्र में पड़ती बीओपी समास्के के नजदीक बार्डर पिल्लर नंबर-217 व 219 के पास से दो पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया।
विज्ञापन


जैसे ही बीएसएफ जवानों ने दोनों पाक घुसपैठियों को भारतीय सीमा में घुसते देखा उन्होंने चेतावनी दी। बाद दोनों पाक घुसपैठियों को काबू कर लिया गया। दोनों की पहचान मोहम्मद लतीफ वासी गांव चक नंबर-36-37, 2आरए, जिला ओकरा व मोहम्मद शैफ वासी गांव 38-आरए, जिला ओकरा (पाकिस्तान) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घुसपैठियों को पकड़कर बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष पेश किया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक मोबाइल फोन मिला है। बीएसएफ और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी दोनों पाक घुसपैठियों से गहन पूछताछ करने में जुटे हैं। अभी तक की गई पूछताछ में दोनों घुसपैठियों ने यही बताया कि वह गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed