फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   two pakistani fighter jet seen 0n hussainiwala border, firozpur punjab

भारत में घुसे दो पाकिस्तानी ड्रोन, खंगाला जा रहा पूरा इलाका, बीएसएफ भी सतर्क

Wed, 09 Oct 2019 12:59 AM IST
खुशबू गोयल अनिल कुमार, अमर उजाला, हुसैनीवाला बार्डर (फिरोजपुर)
अनिल कुमार, अमर उजाला, हुसैनीवाला बार्डर (फिरोजपुर) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 09 Oct 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
two pakistani fighter jet seen 0n hussainiwala border, firozpur punjab
इलाके को खंगाला जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान ने भारतीय में ड्रोन के जरिए हथियार भेजने की साजिश को जारी रखे हुए है। सोमवार रात पंजाब के फिरोजपुर स्थित हुसैनीवाला बार्डर के क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। इससे कुछ दिन पहले पाक ड्रोन फाजिल्का क्षेत्र में देखे जा चुके हैं।

विज्ञापन


वहीं फाजिल्का और फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर से लगते सीमावर्ती क्षेत्रों में पाक ड्रोन की गतिविधियां बढ़ी हैं। बीएसएफ सरहद पर आधुनिक यंत्रों से पाकिस्तान की तरफ होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे है।
विज्ञापन


हुसैनीवाला बार्डर क्षेत्र में पाक ड्रोन देखे जाने की बीएसएफ के डीआईजी (जी) रावत ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पाक ऐसी हरकतें हमेशा करता रहा है, सोमवार रात देखे गए पाक ड्रोन के बारे में फिरोजपुर पुलिस को सूचना दे दी गई है। दूसरी तरफ एसपी (एच) जीएस चीमा ने कहा कि पुलिस को कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली है, जो ड्रोन के जरिए सरहद क्षेत्र में फेंकी गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक सोमवार रात दस से 10.40 बजे के करीब पाकिस्तानी इलाके में बीएसएफ ने पांच ड्रोन देखे। इनमें से एक ड्रोन हुसैनीवाला बार्डर (भारत) क्षेत्र स्थित बीओपी एचके टावर के आसपास देखा गया। ड्रोन की ऊंचाई लगभग एक किलोमीटर बताई जा रही है। भारतीय क्षेत्र का चक्कर काटने के बाद ड्रोन फिर वापस लौट गया लेकिन बीच में इसकी रोशनी और आवाज बंद हो गई। 

पहले देखे गए हथियार ढोने वाले ड्रोन

इसके अलावा मंगलवार रात 12:25 बजे पाक की तरफ से ड्रोन भारतीय बीओपी बस्ती राम लाल की तरफ देखा गया। मंगलवार सुबह बीएसएफ ने पाक ड्रोन के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रवेश होने की जानकारी पुलिस को दी, ताकि पुलिस उक्त क्षेत्र को खंगाल सके कि ड्रोन कोई हथियार या फिर हेरोइन के पैकेट तो नहीं फेंक कर गया है।

एसपी (एच) ने कहा कि उन्हें संबंधित क्षेत्र से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। फिर भी तस्करों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिन संबंधित क्षेत्रों में पाक ड्रोन देखे गए हैं वहां से ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि एक अक्तूबर की रात को फाजिल्का के सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए थे, जो कई बार पाक में प्रवेश कर भारतीय क्षेत्र में आए थे। हुसैनीवाला बार्डर से सटे कई ग्रामीणों ने ड्रोन देखे जाने की पुलिस को शिकायत भी की थी। अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में पाक ड्रोन मिलने की घटना भी घट चुकी है।

पाक ने ड्रोन के जरिए भारत में बैठे आतंकियों को हथियार भी भेजे थे। ममदोट क्षेत्र से पांच एके-47 के अलावा गोला-बारूद मिला था। आशंका जताई जा रही है कि ये भी ड्रोन के जरिए ही न फेंके हो, जिसे एसटीएफ ने बीएसएफ की मदद से बरामद किए थे।

सीमा के पास घूमने पर लगाई पाबंदी
गुरदासपुर में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट तेजिंदर पाल सिंह संधू ने भारत पाकिस्तान सरहद पर घूमने फिरने की पाबंदी लगाई है। आदेश में सरहद पर लगी कंटीली तार के 500 मीटर के घेरे में तथा जहां तार नही लगी है वहां 1000 मीटर के घेरे में शाम 8 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक घूमने फिरने पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए गए है। यह आदेश पुलिस, आर्मी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, होम गार्ड, केंद्रीय एक्साइज और कस्टम विभाग के कर्मचारियों तथा स्टाफ पर लागू नहीं होगा।

हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी 

सैन्य ठिकानों पर आतंकी हमले के अलर्ट को देखते हुए एयरफोर्स स्टेशन हलवारा के अधिकारियों ने आसपास के गांवों में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगा दी है। आसपास के गांवों के सरपंचों को बुलाकर कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति ड्रोन उड़ाने की कोशिश ना करें। कोई ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया तो उसे मार गिराया जाएगा। यही नहीं शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने वालों से भी ड्रोन का इस्तेमाल ना करने के लिए कहा गया है।

नई आबादी अकालगढ़ सरपंच सुखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि एयरफोर्स अधिकारियों ने उन्हें एरिया में सभी फोटोग्राफी दुकान संचालकों को ड्रोन नहीं उड़ाने की सूचना देने के लिए कहा है। अधिकारियों की तरफ से साफ निर्देश है कि दाखा उपचुनाव में राजनीतिक रैलियों में भी किसी तरह का ड्रोन नहीं उड़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed