{"_id":"57f90de44f1c1b255227055f","slug":"two-new-routes-on-katra-amritsar-delhi-and-jalandhar-ajmer-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कटरा-अमृतसर-दिल्ली और जालंधर-अजमेर रूट पर दो नए हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरा-अमृतसर-दिल्ली और जालंधर-अजमेर रूट पर दो नए हाईवे
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
Updated Sat, 08 Oct 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
national highway
- फोटो : File Photo
लंबी में संगत दर्शन कार्यक्रम के तहत गांव तरमाला में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रदेश के लिए दो नए एक्सप्रेस हाईवे मंजूर करने पर केंद्र सरकार की सराहना की। उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार ने कटरा-अमृतसर-दिल्ली रूट और जालंधर-अजमेर रूट पर दो एक्सप्रेस हाईवे मंजूर कर लिए हैं।
केंद्र सरकार ने विकास प्रोजेक्टों से पंजाब को बहुत बड़ा हिस्सा दिया है जबकि अतीत की केंद्र सरकारों ने सूबे के विकास को जरा भी महत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से पंजाब को दिए जा रहे प्रोजेक्टों से जनता को लाभ होगा क्योंकि एक्सप्रेस हाईवे बनने से सफर और आरामदायक होगा। वहीं लोगों के समय, धन और ऊर्जा की भी बचत होगी। सीएम ने केंद्र को भारत-पाक सरहद पर सुरक्षा और मजबूत करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि देश में घुसपैठ की घटनाएं रोकने के लिए सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय सरहद के पास 10 किमी क्षेत्र के दायरे में से घर खाली करवा भेजे गए लोगों के घर वापसी के फैसले पर खुशी भी जताई। कैलिफोर्निया में सिखों पर हुए हमले की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मसले को संबंधित देश की सरकार के साथ योग्य तरीके से उठाएगी ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।

Trending Videos
सीएम प्रकाश सिंह बादल ने की केंद्र सरकार की सराहना
CM Badal
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने धान को दाना मंडियों से उठाए जाने की बात पर जोर देते हुए कहा कि सूबा सरकार ने धान की निर्विघ्न और तेजी से खरीद के प्राथमिक प्रबंध किए हैं। कांग्रेस की ओर से अनाज खरीद फंडों के लिए लगाए जा रहे आरोपाें को नकारते हुए मुख्यमंत्री ने इसे कांग्रेसियों की ओर से बनाई गई मनगढ़ंत बात करार दिया।
उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया की रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जैसी संस्थाओं की ओर से निगरानी की जाती है। फंडों में गबन की संभावना ही पैदा नहीं होती। कांग्रेस इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है। जिस 30 हजार करोड़ रुपये की कांग्रेसी बात कर रहे हैं उसमें पिछली सरकारों के समय हुई खरीद भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने गांव डबवाली मलकोकी, कंगनखेड़ा, खेमाखेड़ा, तरमाला, ढ़ाणी तेलियांवाली, कंदूखेड़ा में संगत दर्शन कर लोगों की मुश्किलें सुनीं।
मौके पर पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, शिअद के जिला कोआर्डिनेटर अवतार सिंह वनवाला, चेयरमैन पनकोफैड कुलविंदर सिंह भाईकाकेरा, पंजाब मंडी बोर्ड के वाइस चेयरमैन मनदीप सिंह पप्पी तरमाला, ब्लॉक समिति चेयरमैन गुरबख्शीश सिंह मिड्ढूखेड़ा, पंजाब महिला आयोग की सदस्य वीरपाल कौर तरमाला, प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, डीसी सुमित जारंगल, एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल, रणजोध सिंह लंबी, हरमेश सिंह खुड्डियां उपस्थित थे।