{"_id":"5ff6bcbe8ebc3e30b80b3076","slug":"two-national-players-of-handball-died-in-accident-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला घूमने गए चार दोस्तों की कार खाई में गिरी, हैंडबॉल के दो राष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला घूमने गए चार दोस्तों की कार खाई में गिरी, हैंडबॉल के दो राष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौत
Thu, 07 Jan 2021 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)।
अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)।
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
मृतक नवीन और आशीष।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में शिमला के नारकंडा में हरियाणा के पर्यटकों की गाड़ी सड़क पर बर्फ से फिसलकर खाई में गिर गई। इस हादसे में रोहतक के गांव रूड़की निवासी दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक हैंडबॉल के नेशनल प्लेयर थे।
विज्ञापन
मरने वालों की पहचान 25 वर्षीय आशीष और 28 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है। घायलों में इसी गांव के पवन और उत्तर प्रदेश के अदील मलिक शामिल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी कार से शिमला घूमने गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - हरियाणा : उन्हीं नए उद्योगों को मिलेगी एनओसी, जो लेंगे पीएनजी का कनेक्शन
विज्ञापन
मंगलवार शाम करीब छह बजे वे नारकंडा से गाड़ी में हाटू की ओर घूमने गए। हालांकि प्रशासन ने भारी बर्फबारी के चलते आवाजाही के लिए सड़क बंद की हुई थी लेकिन वे गाड़ी लेकर हाटू चले गए गए। बर्फ में कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को निकाला और दो घायलों को कुमार सैन अस्पताल भेजा।
नवीन और आशीष गांव के ही स्टेडियम में प्रेक्टिस करते थे। आशीष के पिता रामरतन ट्रक ड्राइवर थे। उनकी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। आशीष के ताऊ रामदिया ने बताया कि दोनों घूमने गए थे। उनको बुधवार को लौटना था।
आशीष प्रेक्टिस के साथ-साथ महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में माली के पद पर नौकरी भी करता था। नवीन भी दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता बिजेंद्र खेतीबाड़ी करते हैं। दो मौत होने से परिवार समेत गांव में मातम पसरा हुआ है।