फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Mortar Found In Hisar, Army And Police Are Investigating

हिसारः दो मोर्टार मिलने से हड़कंप, मां तुझे सलाम फिल्म आई काम, ऐसे युवक ने की पहचान

Thu, 04 Jul 2019 09:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Jul 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Two Mortar Found In Hisar, Army And Police Are Investigating
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

सातरोड़ के तालाब के निकट गुरुवार सुबह मोर्टार मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना सरपंच ने पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार और बीट इंचार्ज एएसआई सुरेंद्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मोर्टार किसी कट्टे में बंद थे और एक मोर्टार की नोक बाहर निकली हुई थी। 

विज्ञापन


इसके चलते मौके पर बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया। दस्ते के सदस्यों ने बम या सेल होने का अंदेशा जताया, जिसके बाद मिलिट्री स्टेशन से संपर्क किया गया।

कैंट से सेना का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और जायजा लेने के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया और रिकवर करके सेना की विशेष गाड़ी द्वारा उन्हें हिसार मिलिट्री स्टेशन ले जाया गया। फिलहाल किसी भी अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये मोर्टार डिफ्यूज हैं या जिंदा। सेना द्वारा इनकी जांच की जाएगी, जिसके बाद यह बात स्पष्ट हो पाएगी। 

विज्ञापन

सुखदर्शन ने सबसे पहले देखा मोर्टार

Two Mortar Found In Hisar, Army And Police Are Investigating
जांच में जुटा बम निरोधक दस्ता - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण सुखदर्शन ने बताया कि वह सुबह घूमने के लिए निकला था। करीब सवा आठ बजे जब वह तालाब के नजदीक था तो उसकी नुकीली चीज से ठोकर लगी।

उसने बताया कि उसने मां तुझे सलाम फिल्म देखी थी, जिसमें हीरो मोर्टार लिए हुए था, उसे लगा कि वह नुकीली वस्तु उसी जैसी है। इस पर उसने इसकी सूचना पास के दुकानदार नरेंद्र फुलेरी को दी तो उसने कहा कि सरपंच को सूचना दे दो। 

इसके बाद सुखदर्शन ने सरपंच प्रमोद मेहरा को सूचना दी। सरपंच ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बम होने की सूचना पर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित रखा लेकिन सुबह-सवेरे की घटना के बाद मुख्य सड़क और गांव में पुलिस और सेना की गाड़ियां का तांता लगा रहा। 

10 मिनट में पहुंची आर्मी और पुलिस

सरपंच प्रमोद मेहरा द्वारा सूचना दिए जाने के करीब 10 मिनट बाद ही आर्मी के दो जवान और हिसार सदर की गाड़ी मौके पर पहुंच गई लेकिन बम होने के अंदेशे के चलते काफी देर इंतजार करना पड़ा। दोपहर करीब 2:30 बजे बम निरोधक दस्ते की टीम वहां पर पहुंची और आसपास के इलाके को चेक किया। 

मिट्टी के कट्टे लगाकर बाहर निकाला
सेना और पुलिस ने अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए ये कन्फर्म होने के बाद कि आसपास और कोई बम नहीं है तो मोर्टार के आसपास मिट्टी के कट्टे लगाकर खोदा गया। खोद गए कट्टे से दो मोर्टार निकले, जिन्हें सेना के अधिकारी अपने कब्जे में लेकर मुख्यालय ले गए। 

10.50 इंच लंबे, दो किलोग्राम वजनी
सैन्य अधिकारियों के अनुसार इनकी लंबाई 10.50 इंच थी और एक मोर्टार करीब दो किलोग्राम वजनी था। फिलहाल अधिकारी यह भी पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि ये मोर्टार ही थे या राकेट लॉन्चर या कुछ अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed