{"_id":"5ec19ed88ebc3e905b577b94","slug":"two-more-gates-of-new-vegetable-market-opened-chandigarh-news-pkl37546504","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन गई बात: नई सब्जी मंडी के दो और गेट खुले, पास में भी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन गई बात: नई सब्जी मंडी के दो और गेट खुले, पास में भी राहत
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर 17 बस अड्डे पर लगी अस्थायी सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। नई सब्जी मंडी में होने वाले विवादों के बीच एक राहत भरी खबर आई है। आढ़तियों और वेंडर्स की मांग को देखते हुए अब नई सब्जी मंडी के दो और गेटों को खोल दिया गया है। साथ ही जिन आढ़तियों के पास नहीं बन पाए हैं, उनके लिए पास की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है। आढ़तियों और वेंडर्स को हो रही परेशानी को देखते हुए मार्केट कमेटी ने यह निर्णय लिया है।
आपको बता दें कि बापूधाम में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूटी प्रशासन ने सब्जी मंडी को सेक्टर-26 से सेक्टर-17 आईएसबीटी में गत सोमवार को शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद से लगातार नई सब्जी मंडी में आढ़तियों और मार्केट कमेटी के बीच हर दिन कोई विवाद खड़ा हो रहा था। शनिवार को भी कुछ समस्याओं को लेकर आढ़तियों ने आक्रोश प्रकट किया था और मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल की चेतावनी दे डाली थी। हालांकि मार्केट कमेटी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही उनकी दोनों समस्याओं का निराकरण करा देंगे। इसके बाद आढ़ती मान गए थे। मार्केट कमेटी ने आढ़तियों को राहत देते हुए पास और दो अन्य गेटों को खोल दिया है। इससे तीन दिन से मार्केट कमेटी और आढ़तियों के बीच चले आ रहे विवाद पर विराम लग गया है।
सेक्टर-39 अनाज मंडी के मजदूर नाराज
सेक्टर-39 अनाज मंडी में कार्य करने वाले मजदूरों ने आढ़तियों और प्रशासन के प्रति आक्रोश प्रकट किया है। मजदूरों ने आरोप लगाया है कि एक सप्ताह से एक भी कनक की बोरी मंडी के बाहर नहीं गई है, जिससे वह खाली बैठे हुए हैं। काम नहीं होने के कारण उन्हें पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। मजदूरों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक उनके पास काम नहीं है तब तक उन्हें राशन व अन्य जरूरी वस्तुओं को उपलब्ध कराना चाहिए।
विज्ञापन
कोट
कनक खरीद की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम हो रही है। आढ़तियों और यूटी के द्वारा जब कनक की खरीद का पूरा कर लिया जाएगा तो कनक की बोरियों की शिफ्टिंग का कार्य शुरू होगा। मजदूरों की अन्य मांगों के लिए उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
-जरनैल सिंह मावी, सचिव, मार्केट कमेटी, चंडीगढ़