फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two more days of dense fog and cold day alert in Haryana

हरियाणा में ठंड का कहर: 4.4 डिग्री सेल्सियस के साथ हिसार सबसे सर्द, दो दिन के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट

Sat, 15 Jan 2022 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार, चंडीगढ़ (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार, चंडीगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 11:10 PM IST
सार

सर्दी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे। दो दिन तक शीत दिवस और घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। 16 से 19 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Two more days of dense fog and cold day alert in Haryana
रोहतक में दिन में भी छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश और पहाड़ों पर जारी बर्फबारी की वजह से हरियाणा में भीषण सर्दी का कहर जारी है। हिसार में न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन का पारा कैथल के कौल में 9.8 रहा। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


पश्चिम-दक्षिण पश्चिमी हरियाणा के जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद और चरखीदादरी के लिए शीत दिवस और घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट रहेगा। इधर, प्रदेश में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे और सड़कों पर कोहरे की चादर तनी रही।
विज्ञापन


गलन और ठिठुरन से लोग कंपकंपाते रहे। कुछ जिलों में दोपहर बाद धूप के दर्शन जरूर हुए, लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिली। शाम होते ही सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया। अंबाला, करनाल और नारनौल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.4 डिग्री सेल्सियस, 7.8 डिग्री सेल्सियस और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक, गुरुग्राम और भिवानी में तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, 7.5 डिग्री सेल्सियस और 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 16 और 19 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। हालांकि ज्यादा असर नहीं रहेगा। प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ के अनुसार 16 जनवरी को भी बादलों का प्रभाव रहेगा। 19 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।

इसलिए कम नहीं हो रही सर्दी 

प्रदेश में दिनभर कोहरे की चादर छाए रहने के कारण धूप की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पा रहीं हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवा की वजह से गंभीर स्तर की ठंड को बढ़ने में मदद मिली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिनभर बादल छाए रहने और कोहरे की वजह से गलन वाली सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की कमी आने की वजह से सर्दी से थोड़ी बहुत राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed