फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two miscreants looted mobile from a 10th class student

Chandigarh News: दसवीं के छात्र से दो बदमाशों ने मोबाइल लूटा

Fri, 16 Feb 2024 04:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants looted mobile from a 10th class student
चंडीगढ़। दसवीं कक्षा के छात्र से दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपियों को दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बुडै़ल के रहने वाले सोनू (19) और शास्त्री नगर मनीमाजरा के रहने वाले सूरज (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में पकड़े गए आरोपी सूरज की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी सूरज को न्यायिक हिरासत में और सोनू को पुलिस ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है। पुलिस के मुताबिक सोनू के खिलाफ एक अन्य झपटमारी का मामला पाया गया है, जिसके खिलाफ थाना 34 में मामला दर्ज है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि थाना 34 पुलिस को गुप्त सूचना टेक्निकल तकनीक के जरिए सूचना मिली थी कि मोबाइल फोन झपटने वाले दो आरोपी एरिया में सक्रिय हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए और चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों पर एसडीपीओ साउथ दलबीर सिंह भिंडर की सुपरविजन में थाना 34 के प्रभारी इंस्पेक्टर बलदेव कुमार की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने मामले का खुलासा किया। पुलिस ने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर दो मामलों को सुलझाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed