{"_id":"65a151eb782401fd9b0fe49e","slug":"two-minors-ran-away-after-dodging-chandigarh-police-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चोरी की बुलेट के साथ दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा, चकमा देकर दोनों अगले दिन भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चोरी की बुलेट के साथ दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा, चकमा देकर दोनों अगले दिन भाग निकले
Fri, 12 Jan 2024 08:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Jan 2024 08:23 PM IST
सार
चोरी की बुलेट के साथ गिरफ्तार दो नाबालिग चंडीगढ़ पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। ये दोनों आरोपी धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-25 से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार 17 वर्षीय दो नाबालिग शुक्रवार सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। सारंगपुर थाना पुलिस ने दोनों को गुरुवार शाम पकड़ा था। ये दोनों आरोपी धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
धनास के सामुदायिक केंद्र के पास से गुरुवार शाम 7:30 बजे फर्जी नंबर लगाकर बुलेट पर आ रहे नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा था। इन्हें देर रात जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर सेक्टर 25 बाल सुधार गृह भेज दिया गया। शुक्रवार सुबह बोर्ड के आदेश पर आरोपियों से जुड़ी कागजी कार्रवाई के सिलसिले में सारंगपुर थाना पुलिस बाल सुधार गृह पहुंची थी। वहां से जैसे ही आरोपियों को संबंधित कार्रवाई के चलते थोड़ी देर के लिए बाहर निकाला गया तो वे चकमा दे सेक्टर 25 से फरार हो गए। इनके फरार होने को लेकर डीडीआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बुलेट पर चंडीगढ़ नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। इसका वास्तविक नंबर कुछ और था। बुलेट मोटरसाइकिल को मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, हरियाणा से इसी वर्ष चुराया गया था। इसे लेकर मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, पंचकूला थाने में चोरी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन