{"_id":"e35fc213800f2e4bf8ec6c3eb4608a25","slug":"two-minor-sisters-stopped-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नाबालिग 'बहनों' की शादी, रुकवा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नाबालिग 'बहनों' की शादी, रुकवा दी
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा)
Updated Sat, 22 Nov 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत चुंगी के समीप पड़ने वाले गांव गढ़ी सराय नामदार खां में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने 2 नाबालिग लड़कियों की शादी रुकवा दी। दोनों सगी बहनें थीं। बारात उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक गांव से आनी थी।
विज्ञापन
गांव गढ़ी सराय नामदार खां में समुंद्र सिंह ने अपनी बेटी ज्योति और रजनी की शादी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के गांव भगरा के अमित और सुमित के साथ तय की थी। 21 नवंबर को दोनों ही बेटियों की शादी पक्की की गई थी। इस संबंध में किसी अज्ञात व्यक्ति ने अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
इस पर कानून एवं प्रोटेक्शन अधिकारी रेखा शर्मा गोहाना पहुंचीं। उनके साथ टीम में गोहाना खंड की सीडीपीओ संतोष कटारिया और सुपरवाइजर ईशवंती भी थीं। पुलिस टीम को साथ लेकर गांव गढ़ी में समुंद्र सिंह के घर पहुंची और दोनों बहनों की शादी रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
जांच के दौरान एक लड़की की उम्र 16 साल और दूसरी की उम्र 15 साल मिली। अधिकारियों ने समुंद्र सिंह को 18 साल की आयु पूरी होने के बाद ही अपनी बेटियों की शादी करने के आदेश दिए। परिवार के लोग ज्योति और रजनी की शादी को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी थी लेकिन बारात नहीं पहुंची थी।