{"_id":"b33ac74c7a27c55a4d200b97c97f8955","slug":"two-minor-immersed-in-rjwahe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहे में नहा रहे दो बच्चे की पानी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजवाहे में नहा रहे दो बच्चे की पानी में डूबने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 19 Jun 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजवाहे में नहा रहे दो बच्चे अचानक पानी में बह गए। सूचना मिलने पर संस्था के वर्करों ने आधे घंटे की मेहनत के बाद बच्चों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बठिंडा पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव ख्यालीवाला के समीप बन रही जेल में काम करने वाले मजदूरों के 5/6 छोटे बच्चे गर्मी से राहत पाने के रजवाहे में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक दो बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन
इसके चलते आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर एकत्र हो कर राहत कार्यों में जुट गए। वर्करों ने आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दोनों बच्चों को रजवाहे से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों कोे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चों की पहचान प्रिंस (09 वर्ष) पुत्र राजवीर तथा दीपू (11 वर्ष) पुत्र जगतपाल के तौर पर हुई। दोनो मजदूर मूल तौर पर यूपी के रहने वाले थे। बठिंडा पुलिस ने घटना का जांच शुरू कर दी है।