फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Man of Hoshiarpur died in road accident in America

Hoshiarpur: अमेरिका में होशियारपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत, मौके पर आ रहे रिश्तेदार की भी गई जान

Fri, 16 Feb 2024 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 11:58 AM IST
सार

13 फरवरी को जहूरा निवासी वरिंद्र सिंह साइकिल पर घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर एक कार की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वरिंद्र के ताया का बेटा लखविंदर सिंह अपने मामा के लड़के प्रभजोत सिंह के साथ उसे देखने आ रहा था। हादसे में प्रभजोत सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two Man of Hoshiarpur died in road accident in America
अमेरिका में होशियारपुर के दो युवकों की मौत - फोटो : फाइल

विस्तार

होशियारपुर में टांडा उड़मुड़ के गांव जहूरा के एक युवक की अमेरिका के इंडियाना में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं उसे देखने जा रहे उसके एक रिश्तेदार की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी को जहूरा निवासी वरिंद्र सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह अपनी साइकिल पर काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने के बाद वरिंद्र के ताया का बेटा लखविंदर सिंह, जो कुछ दूरी पर इंडियाना में रहता था, अपने मामा के लड़के प्रभजोत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी तलवंडी डड्डिआ के साथ वरिंद्र को देखने आ रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई। इस दूसरे हादसे में प्रभजोत सिंह की मौत हो गई और लखविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इन हादसों के बाद दोनों के परिवार वाले सदमे में हैं। परिवारों ने भारत सरकार से दोनों युवकों के शव भारत लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed