PM का मोहाली दौरा: मुल्लांपुर में दो किमी इलाका नो फ्लाइंग जोन घोषित, सड़क पर आवाजाही भी रोकी
खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां नए सुरक्षा प्लान पर काम कर रही हैं। मुल्लांपुर और आसपास के सभी इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध स्थानों पर स्नाइपर कमांडो तैनात हैं। रविवार को चंडीगढ़ और मोहाली में भी कई जगहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) दौरे से पहले सुरक्षा अलर्ट ने खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। न्यू चंडीगढ़ के साथ चंडीगढ़ और मोहाली में भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। प्रशासन ने मुल्लांपुर व उसके साथ लगते दो किलोमीटर के एरिया को तीन दिन पहले ही नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं, आयोजन स्थल की ओर जाने वाली सड़क पर आधा किलोमीटर पहले ही आवाजाही पर रोक लगा दी है।
मोहाली डीसी कम जिला मजिस्ट्रेट अमित तलवार ने पूरे जिले में अब ड्रोन से लेकर रिमोट कंट्रोल, माइक्रो लाइट, एयर क्राफ्ट जैसे यंत्र चलाने पर भी पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा उस एरिया में अब गोला बारूद चलाने पर रोक लगाई गई है। यह आदेश 24 अगस्त अर्धरात्रि तक लागू होगा। पुलिस को उक्त आदेश लागू करवाने और नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां नए सुरक्षा प्लान पर काम कर रही हैं। मुल्लांपुर और आसपास के सभी इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध स्थानों पर स्नाइपर कमांडो तैनात हैं। रविवार को चंडीगढ़ और मोहाली में भी कई जगहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
प्रधानमंत्री मोदी 24 अगस्त को न्यू चंडीगढ़ स्थित मेडिसिटी में कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब व चंडीगढ़ में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा सख्त कर दिया गया है। पूरा न्यू चंडीगढ़ इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।
चारों तरफ पुलिस के जवान तैनात हैं। कार्यक्रम स्थल तक दो रास्ते जाते हैं। दोनों पर आधा किमी पहले ही बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है। पीएम जनसभा भी करेंगे। एक रास्ता सीधा जनसभा स्थल तक जाता है। उसको 24 को आम जनता के लिए खोला जाएगा। इलाके के धार्मिक स्थलों पर भी पुलिस की नजर है। कई जगह सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात हैं। मौके पर प्रशासन के कई आला अधिकारी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
आईएसबीटी पर चेकिंग, मॉल की सुरक्षा भी बढ़ाई
सेक्टर-43 और सेक्टर-17 स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) पर रविवार को चंडीगढ़ पुलिस और कमांडो ने जांच अभियान चलाया। अन्य इलाकों में भी वाहनों की जांच की गई। शॉपिंग मॉल समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। रात में लगने वाले नाकों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीमें लगातार दोनों राज्यों की पुलिस के साथ संपर्क में हैं। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले भाजपा कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय की भी सुरक्षा बढ़ा गई थी। उस धमकी के बाद से अब तक वहां 24 घंटे कमांडो की तैनाती की गई है।
10 फुट ऊंचा तैयार किया मंच
रैली स्थल पर हेलीपैड और मंच बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए 40 फुट लंबा, 20 फुट चौड़ा और 10 फुट ऊंचा मंच तैयार किया जा रहा है। इसके सामने 5000 कुर्सियां लगाकर लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वही रैली स्थल के सामने ही प्रधानमंत्री के लिए हेलीपैड तैयार किया जा रहा है।