फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Killed In Road Accident In Ludhiana Of Punjab

तेज रफ्तार कंटेनर बोलेरो से टकराकर पलटा, नीचे दबने से दो की मौत, छह लोग घायल

Thu, 18 Jul 2019 10:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Jul 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
Two Killed In Road Accident In Ludhiana Of Punjab
कंटेनर के नीचे दबा युवक - फोटो : अमर उजाला

शेरपुर चौक अपोलो अस्पताल के पास डाबा कट पर गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर आगे जा रही बोलेरो से टकरा कर पलट गया। कंटेनर पलटने से उसके नीचे बाइक सवार, साइकिल सवार और ऑटो आ गया। ऑटो में सवार मालिक सहित छह सवारियां घायल हो गई। जबकि साइकिल सवार और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद कंटेनर चालक बाहर निकला और लोगों से बचता हुआ घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हो गया। लोगों ने कंटेनर हटाने की कोशिश की, लेकिन भारी होने के कारण वह हिला भी नहीं सके और नीचे दबे दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन छह की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल और सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया। सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए लोग उपचार के बाद घर चले गए। जबकि ऑटो चालक और एक अन्य अभी अस्पताल में ही उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार मृतक की पहचान गुरु अमरदास कॉलोनी निवासी अर्जुन (40) के रुप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान थाना डिविजन छह की पुलिस कर रही है। पुलिस ने कंटेनर सवार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गाड़ी में पड़े कागजात कब्जे में ले लिए है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।   

जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड पर साहनेवाल से शेरपुर की तरफ एक कंटेनर जा रहा था। उसके आगे बोलेरो गाड़ी थी। गाड़ी के साथ बाइक और साइकिल सवार के साथ-साथ ऑटो चल रहा था। इसी दौरान कंटेनर ने पीछे से बोलेरो को टक्कर मार दी। जिससे वह गड्ढे में जा घुसी। बैलेंस बिगड़ने के कारण कंटेनर वहीं पलट गया। जिसके नीचे साइकिल सवार और बाइक सवार अर्जुन आ गए। 

कंटेनर ने साथ चल रहे ऑटो को भी क्षतिग्रस्त कर गया। जिसमें सवार आटो मालिक भोला सहित छह लोग घायल हो गए। एक बार तो वहां चीखने चिल्लाने की आवाजों से कोहराम मच गया। लोग नीचे कइयों के दबे होने की आशंका जताने लगे।

इसके बाद लोग बचाव कार्य में जुट गए और कंटेनर को हटाने की कोशिश की। लेकिन हटाना तो दूर वहां मौजूद लोगों से कंटेनर हिला भी नहीं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने क्रेन मंगवाई। जब कंटेनर हटवा कर ट्रक सीधा किया गया तो उसके नीचे से दो लोग निकले। जिनमें से एक अर्जुन और दूसरे साइकिल सवार की पहचान नहीं हो पाई। 

कंटेनर चालक के काबू होने पर ही पता चल पाएगा कि वह कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था। एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि कंटेनर काफी तेज था और बोलेरो को टक्कर मारने के बाद संतुलन बिगड़ने पर पलट गया।- थाना डिविजन छह, एसएचओ, अमरजीत सिंह 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed