{"_id":"5e5fd5748ebc3eeada444cdb","slug":"two-killed-in-road-accident-at-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में दर्दनाक हादसाः ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 35 मीटर तक घसीटा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में दर्दनाक हादसाः ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 35 मीटर तक घसीटा, दो की मौत
Wed, 04 Mar 2020 10:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला-देवीगढ़ रोड पर जोड़ियां सड़क के बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक बाइक को 35 मीटर तक घसीटता ले गया। बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना सन्नौर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बहादुरगढ़ स्थित एस्कार्ट फैक्ट्री में काम करते थे। वहीं हादसे में मारे गए राजेश गिर की चार महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि देवीगढ़ के गांव दौलतपुर फकीरा का रहने वाला 30 साल का जसपाल सिंह अपने दोस्त राजेश गिर के साथ फैक्ट्री में काम करके मंगलवार रात 10 बजे बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। देवीगढ़ रोड पर जोड़ियां सड़क के नजदीक बलवेड़ा साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राजेश की चार महीने पहले ही हुई थी शादी
भाई जसविंदर गिर ने बताया कि उसके भाई राजेश गिर का अभी चार महीने पहले ही विवाह हुआ था। अभी उसकी पत्नी के हाथों का चूड़ा भी नहीं उतरा था कि यह हादसा हो गया। वहीं जसपाल सिंह अपने पीछे चार साल की बच्ची और पत्नी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
ट्रक-टिप्पर ने पावरकाम की महिला मुलाजिम को कुचला, मौत
थापर यूनिवर्सिटी के नजदीक लाइट वाले चौक के पास बुधवार सुबह एक टिप्पर ने पावरकॉम की एक महिला मुलाजिम को कुचल दिया। इससे महिला मुलाजिम की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ थाना सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्जकर लिया है।
पावरकॉम में नौकरी करने वाली कमला देवी (59) निवासी रतन नगर रोजाना की तरह बुधवार सुबह स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रही थी। जब वह थापर यूनिवर्सिटी के नजदीक लाइटों वाला चौक के पास पहुंची तो उस समय पीछे से आ रहे एक ट्रक-टिप्पर की साइड लगने से कमला देवी गिर गई। इसी बीच उसके सिर पर टिप्पर का टायर चढ़ गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।