फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two killed in accidents, including minor

हादसों में नाबालिग समेत दो की मौत

Wed, 17 Sep 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 17 Sep 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर कई जगह सड़क हादसों में एक लड़की समेत दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एक घायल को पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया है।

जीटी रोड करहंस गांव के पास बीती रात को सड़क हादसे में 12 साल की मनीषा की मौत हो गई। पुलिस ने इसमें टाटा मैजिक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करहंस निवासी मनीषा (12) को बीती रात को अपने परिजनों के साथ गांव के अड्डे पर खड़ी थी। उसको एक टाटा मैजिक चालक ने टक्कर मार दी।

इसमें उसकी मौत हो गई और मैजिक चालक फरार हो गया। पुलिस परिवार के लोगों की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और देर रात को शव सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका की मांग अनीता के बयान लेकर अज्ञात टाटा मैजिक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

वहीं जीटी रोड बीबीएमबी के पास एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। तीसरा हादसा जीटी रोड पर नांगल खेड़ी के पास मोहम्मद नसीम गंभीर रूप से घायल हो गया।

मोहम्मद नसीम नांगल खेड़ी में रहता है और मंगलवार सुबह जीटी रोड पार कर अपने काम से जा रहा था। इसी समय तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें मोहम्मद नसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया और परिवार के लोगों को सूचित किया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद नसीम को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।


पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि जीटी रोड पर अलग-अलग हादसों में एक नाबालिग समेत दो की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed