{"_id":"605b537b8ebc3ed7f8191afd","slug":"two-ips-and-eight-pps-officers-transferred-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में तबादले : दो आईपीएस व आठ पीपीएस बदले, नानक सिंह होंगे गुरदासपुर के एसएसपी, पढ़ें- कौन-कहां होगा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में तबादले : दो आईपीएस व आठ पीपीएस बदले, नानक सिंह होंगे गुरदासपुर के एसएसपी, पढ़ें- कौन-कहां होगा तैनात
Wed, 24 Mar 2021 08:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Mar 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से दो आईपीएस अधिकारियों और आठ पीपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत आईपीएस अधिकारी सुरजीत सिंह को एसटीएफ फिरोजपुर रेंज व लुधियाना रेंज का डीआईजी तैनात किया है। वह मौजूदा समय में मोहाली में डीआईजी पंजाब विजिलेंस ब्यूरो तैनात थे। आईपीएस अधिकारी नानक सिंह को गुरदासपुर का एसएसपी बनाया गया है। वह एआईजी एसबी-3 इंटेलिजेंस पंजाब का पद संभाल रहे थे।
विज्ञापन
पीपीएस अधिकारियों में कमांडेंट छठी आईआरबी लड्डा कोठी संगरूर कश्मीर सिंह गिल को बदलकर एआईजी एसटीएफ रोपड़ रेंज, जोनल एआईजी क्राइम अमृतसर लखबीर सिंह को बदलकर कमांडेंट पांचवीं आईआरबी अमृतसर लगाया गया है, जबकि कमांडेंट पांचवीं आईआरबी अमृतसर कुलजीत सिंह को एआईजी एसटीएफ अमृतसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
गुरदासपुर के एसएसपी राजिंदर सिंह को बदलकर एआईजी सीआई पंजाब चंडीगढ़, कमांडेंट आरटीसी पीएपी जालंधर राजपाल सिंह को बदलकर एआईजी एसटीएफ जालंधर लगाते हुए कमांडेंट आरटीसी पीएपी जालंधर का अतिरिक्त प्रभार, कमांडेंट दूसरी सीडीओ बटालियन बहादुरगढ़ पटियाला रणजीत सिंह को बदलकर एआईजी एसटीएफ बठिंडा रेंज, एआईजी एसटीएफ अमृतसर रेंज निर्मलजीत सिंह को बदलकर एआईजी एसटीएफ फिरोजपुर रेंज, एसपी ट्रैफिक बठिंडा दविंदर सिंह को बदलकर एसपी एसटीएफ बठिंडा व फिरोजपुर रेंज लगाया गया है।
विज्ञापन