फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two incidents of sacrilege in Fatehgarh Sahib district of Punjab

फतेहगढ़ साहिब के दो गांवों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम

Tue, 13 Oct 2020 12:57 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two incidents of sacrilege in Fatehgarh Sahib district of Punjab
घटना के विरोध में लगाया जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहगढ़ साहिब के गांव तरखाण माजरा और गांव जल्ला के गुरुद्वारा साहिब में एक युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को पीटा और उसकी कार तोड़ दी। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान सहजवीर सिंह (19) निवासी गांव बिरड़वाल तहसील नाभा, पटियाला के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। वहीं, घटना के विरोध में विभिन्न सिख संगठन गांव तरखान माजरा पहुंचे। सिख संगत ने मांग की है कि आरोपी युवक पर धारा-302 का केस दर्ज किया जाए। उन्होंने दोपहर 1:00 बजे दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम कर दिया गया। दोनों ओर लगभग 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। देर रात 10 बजे तक सिख संगठनों का धरना जारी था। 
विज्ञापन


नशा छुड़ाओ केंद्र में चल रहा इलाज 
आरोपी की पहचान उसके पिता ने घटनास्थल पर पहुंचकर खुद बताई है। पुलिस ने लोगों को बताया कि आरोपी युवक की जेब से पटियाला के निजी अस्पताल की एक पर्ची भी मिली है। इसके आधार पर उसका नशा छुड़ाओ केंद्र में इलाज चलने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच जारी 
मामले की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सत्कार कमेटी, आईजी रोपड़ रेंज और आईजी पटियाला रेंज की मौजूदगी में तफ्तीश की जा रही है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि आरोपी ने पहले गांव जल्ला और बाद में तरखाण माजरा में बेअदबी की है। तरखाण माजरा में बेअदबी करते हुए ही लोगों ने उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed