फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two IAS officers suspended in Punjab

Chandigarh: पंजाब में दो आईएएस अधिकारी निलंबित, मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश

Sun, 08 Feb 2026 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two IAS officers suspended in Punjab
demo - फोटो : Adobe Stock

पंजाब सरकार ने दो आईएएस अफसरों कमल किशोर यादव और जसप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आल इंडिया सर्विस ( अनुशासन एवं अपील) रूल-1969 के नियम 3(1) के तहत  सरकार ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


निलंबित आईएएस कमल किशोर यादव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के साथ-साथ इन्वेस्ट पंजाब के प्रशासनिक सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे जबकि जसप्रीत सिंह  पंजाब इनफॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन लिमिटेड  (पंजाब इन्फोटेक) के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने दोनों के निलंबन आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


निलंबन के बाद दोनों चंडीगढ़ सचिवालय से अटैच रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि पंजाब इन्फोटेक में पिछले कुछ समय से वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत चल रही थी। जिसकी सरकार द्वारा जांच भी करवाई जा रही थी। पंजाब इन्फोटेक के एमडी जसप्रीत सिंह पर गिरी गाज को इन्हीं गड़बड़ियां से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं  कि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में भी पिछले दिनों कुछ टेंडर को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। टेंडर संबंधी अनियमिताओं के मुद्दे पर इस कार्रवाई को जोड़कर देखा जा रहा है। विभाग के प्रशासनिक सचिव कमल किशोर यादव उद्योग मंत्री के इन्वेस्ट पंजाब प्रोजेक्ट की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed