{"_id":"6467d5bd1fade8e5b9026423","slug":"two-ias-and-three-hcs-transferred-in-haryana-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: दो आईएएस और तीन एचसीएस का तबादला, अनुराग अग्रवाल को श्रम विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: दो आईएएस और तीन एचसीएस का तबादला, अनुराग अग्रवाल को श्रम विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी
Sat, 20 May 2023 01:34 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 20 May 2023 01:34 AM IST
सार
आईएएस डॉ. बलप्रीत सिंह गुरुग्राम में एचएसवीपी प्रशासक, अतिरिक्त निदेशक शहरी संपदा और गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड के सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने दो आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से जारी आदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त और हरियाणा चुनाव विभाग के प्रधान सचिव अनुराग अग्रवाल को श्रम विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, आईएएस डॉ. बलप्रीत सिंह गुरुग्राम में एचएसवीपी प्रशासक, अतिरिक्त निदेशक शहरी संपदा और गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड के सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही अंबाला जिला परिषद सीईओ एचसीएस महावीर प्रसाद उच्चतर शिक्षा में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) व तकनीकी शिक्षा में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), उच्चतर शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक सतबीर सिंह विशेष सचिव स्वास्थ्य विभाग, विशेष सचिव मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पीएम किसान योजना के नोडल अधिकारी और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से संबंधित कार्य देखेंगे। वहीं, संयुक्त आयुक्त परिवहन दिलबाग सिंह को एसडीएम इंद्री नियुक्त किया गया।
विज्ञापन