फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two hundred and fifty students in Summit will guide guests

समिट में 250 स्टूडेंट्स करेंगे मेहमानों को गाइड

Tue, 11 Feb 2014 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 11 Feb 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
Two hundred and fifty students in Summit will guide guests
चप्पड़चिड़ी में होने वाली एग्रीकल्चर समिट में देश-विदेश से आने वाले मेहमानों के स्वागत एवं गाइड करने की जिम्मेदारी ढाई सौ विद्यार्थी संभालेंगे।
विज्ञापन


इस काम के लिए सारे विद्यार्थी रयात एंड बाहरा कॉलेज के चुने गए हैं। सोमवार को चप्पड़चिड़ी मे विद्यार्थियों की ट्रेनिंग शुरू हो गई। जिसमें उन्हें मेहमानों से बातचीत करने व गाइड करने सबंधी ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान विद्यार्थी मेहमानों को अंग्रेजी, पंजाबी एवं हिंदी में गाइड करेंगे।

जानकारी के मुताबिक यह सारे विद्यार्थी रयात बाहरा कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के हैं। समिट में सारे विद्यार्थी कॉरपोरेट लुक में रहेंगे। विद्यार्थियों को मेहमानों को किस तरीके से पेश आना है।
विज्ञापन


इस बारे में सारी ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग समिट तक लगातार चलेगी। टीम में गर्ल्स एवं ब्वॉय स्टूडेटेंट्स दोनों शमिल हैं। विद्यार्थियों की सलेक्शन हाल ही में संपन्न हुए टेक्निकल फेस्ट में बढ़िया प्रदर्शन के चलते हुई हैं। इन्हीं विद्यार्थियों ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस आए कॉरपोरेट जगत की हस्तियों को संभाला था। जिक्रयोग है कि समिट 16 फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनार के अंदर होंगे टेक्निकल सेशन
प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट में फतेह मीनार के अंदर चार पंडाल बनाए गए हैं। उन्हीं में टेक्निकल सेशन आयोजित किए जाएंगे। इसमें देश एवं करीब 12 देशों से आने वाले माहिर किसानों व अन्य डेलीगेट्स से रूबरू होंगे। जबकि फतेह बुर्ज के बाहर आठ पंडाल बनाए गए, जहां पर प्रदर्शनी एवं अन्य गतिविधिया होंगी। इसके अलावा पशु प्रदर्शनी के लिए अलग से यार्ड का इंतजाम किया गया है।

सड़कों पर दिखेंगे केवल बादल
चप्पड़चिड़ी जाने वाली सड़कों पर अब केवल सीएम प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ही नजर आएंगे। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी की है। सेक्टर-91 से लेकर चप्पड़चिड़ी तक चालीस स्पेशल होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। इसी तरह के सड़क के दूसरी साइड इंतजाम किए जा रहे हैं।


सुरक्षा घेरा हुआ मजबूत
समिट के चलते चप्पड़चिड़ी में पुलिस ने सुरक्षा काफी बढ़ा दी है। फतेह मीनार के अंदर एवं बाहर वाली साइड कमांडो की स्पेशल गार्दे तैनात कर दी गई हैं। इसके अलावा सोमवार को भी सिक्योरिटी को लेकर अधिकारियों की विशेष मीटिंग हुई, जिसमें सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed