फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two groups of prisoners clashed in Ludhiana jail

Punjab News: लुधियाना जेल में हवालातियों के दो गुट भिड़े, चार घायल, गुरदासपुर में भी एक कैदी जख्मी

Sat, 10 Dec 2022 01:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 10 Dec 2022 01:43 AM IST
सार

केंद्रीय जेल गुरदासपुर में फोन करने को लेकर विवाद में एक हवालाती ने कैदी को हमलाकर जख्मी कर दिया। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Two groups of prisoners clashed in Ludhiana jail
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जेल में बंद हवालातियों के के दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें एक गुट के चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जेल के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से एक घायल को सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। थाना डिवीजन सात पुलिस ने जेल के सहायक अधीक्षक सूरज मल्ल की शिकायत पर दर्पण सिंगला, रोबिन, रोमिश कुमार उर्फ रोमी और अर्जुन सिंह के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सहायक अधीक्षक द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक जेल की एक टीम दो दिन पहले अंदर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि हवालातियों दीपक धालीवाल, रोहित टांक उर्फ बेटा, अनिकेत बैंस उर्फ काकू, शिवा भट्टी और अंकुश कुमार उर्फ जट्ट की आपस में मारपीट हुई है। मारपीट में दीपक अंकुश, रोहित और दर्पण को चोट आई है। इसके बाद उन्हें इलाज जेल के अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी हालत को देख डॉक्टरों ने अंकुश कुमार उर्फ जट्ट को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। थाना डिविजन सात की पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


फोन के विवाद में कैदी को हमला कर किया जख्मी
केंद्रीय जेल गुरदासपुर में फोन करने को लेकर विवाद में एक हवालाती ने कैदी को हमलाकर जख्मी कर दिया। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सुखदेव कुमार निवासी वरसोला थाना सदर ने बताया कि वह केंद्रीय जेल में 10 साल की सजा काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह केंद्रीय जेल में लगी एसटीडी से फोन करने के लिए गया था, जहां पर हवालाती विशाल निवासी नौशहरा खुर्द हाल निवासी बाबा दीप सिंह कॉलोनी, अमृतसर पहले से फोन कर रहा था। उसने फोन करते समय काफी समय लगा दिया। इस पर उसने विशाल से कहा कि अन्य लोगों ने भी फोन करना है तो आरोपी भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। आरोपी ने उसे धक्का देकर जमीन पर फेंक दिया और उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed