फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two friends including Punjabi singer Kamal Khaira arrested, released on bail

पंजाबी सिंगर कमल खैरा समेत दो दोस्त गिरफ्तार, जमानत पर छोड़ा

Sat, 14 May 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two friends including Punjabi singer Kamal Khaira arrested, released on bail
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-2 के पास पंजाबी सिंगर कमल खैरा ने ओवरटेक करते हुए पीयू के छात्र और पूर्व लॉ छात्र की कार को टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद कमल खैरा ने कार सवार दोनों भाइयों के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी राजपुरा निवासी पंजाबी गायक कमल खैरा और दोस्त रणधीर पर कार को टक्कर मारने, धमकी देने और मारपीट समेत पांच धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि जमानत पर दोनों को छोड़ दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मारपीट में घायल हार्दिक आहलूवालिया को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र पीयू के गेट पर धरने पर बैठ गए और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया। हार्दिक आहलूवालिया ने बताया कि बुधवार रात को वह अपने भाई के साथ पीयू से अपने घर न्यू चंडीगढ़ ओमेक्स जा रहे थे। जब वह पीयू गेट नंबर-2 के पास पहुंचे तो पीछे से कार सवार कमल खैरा ने बिना हार्न बजाए कार को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। जब टक्कर मारने का कारण पूछा तो गायक कमल खैरा ने उनकी कार के आगे थार लगा दी। इसके बाद खैरा और उसके साथी उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वह थार लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने थार का नंबर नोट कर लिया। हार्दिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने हार्दिक को सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने हार्दिक की शिकायत पर कमल खैरा समेत दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 341,323, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया। हार्दिक ने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की हुई है। जबकि उसके भाई पीयू में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू के बाहर हुई टक्कर और झगड़ा
गायक और पीयू के पूर्व छात्र की गाड़ी में टक्कर और लड़ाई पीयू परिसर के गेट नंबर-2 के बाहर हुई थी। इसमें यूनिवर्सिटी की कोई भागीदारी नहीं थी। हालांकि पूर्व छात्र के पक्ष में पीयू के मौजूदा छात्रों ने धरना दिया था। मामले को चंडीगढ़ पुलिस देख रही है। पीयू में गाड़ियों से घूमने पर रोक लगा दी गई है।
- विक्रम नय्यर, सुरक्षा प्रमुख पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed