{"_id":"61352b778ebc3e59cd6ca0c1","slug":"two-friends-caught-with-80-fake-notes-of-five-hundred-chandigarh-news-pkl4258104182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच-पांच सौ के 80 जाली नोटों के साथ दो दोस्त काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच-पांच सौ के 80 जाली नोटों के साथ दो दोस्त काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास से रविवार को पुलिस ने दो दोस्तों को पांच-पांच सौ के 80 जाली करेंसी व चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपी नशे की हालत में थे। आरोपियों की पहचान सेक्टर-7 निवासी अश्वनी (30) और सेक्टर-25 निवासी सुभाष (32) के रूप में हुई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने बनती धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-24 चौकी पुलिस को रविवार गुप्त सूचना मिली कि जाली करेंसी के साथ दो युवक घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर सेक्टर-25 में रैली ग्राउंड के पास नाका लगा दिया। इस बीच शक के आधार पर दो युवकों को रोका गया और उनकी तलाशी ली गई तो सुभाष के पास से कमानीदार चाकू बरामद हुआ जबकि अश्वनी के पास से पांच-पांच सौ के कुल 80 जाली नोट (40 हजार) बरामद हुए। पुलिस ने जब दोनों युवकों से पूछताछ शुरू की तो वह गोलमोल जवाब देने लगे। जांच में सामने आया कि आरोपी आपस में दोस्त हैं। इसके बाद इन दोनों को पकड़ कर थाने लाया गया, जहां इनके खिलाफ बनती धाराओं में मामला दर्ज हुआ। रविवार आरोपियों को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर सुभाष को न्यायिक हिरासत भेज दिया, जबकि अश्वनी से पूछताछ करने के लिए दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
बार-बार बयान बदल रहा अश्वनी
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी अश्वनी बार-बार अपना बयान बदल रहा है। कभी वह इन नोटों को मुजफ्फरनगर तो कभी हरियाणा के मुरथल से चंडीगढ़ लाने की बात कह रहा है। पुलिस रिमांड के दौरान यहां पता करने में जुटी है कि इन नोटों के पीछे कितना कमीशन मिलना था और आगे इसे किसे सप्लाई करने जाना था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अश्वनी और सुभाष दोनों ही नशे के आदी हैं।
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट में सेक्टर 36 थाने में नामजद है आरोपी अश्वनी
प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी अश्वनी चंडीगढ़ के डायरेक्टर डिफेंस ऑडिट सर्विस में ग्रुप डी में काम करता है। जांच में यह भी पता लगा कि उसके खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर 36 पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपी अश्वनी से देर रात तक पूछताछ में जुटी हुई थी।