फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two employees of Haryana CM house Tested Positive for Corona

कोरोना : हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास पर कोरोना की दस्तक, दो कर्मचारी मिले पॉजिटिव 

Tue, 16 Mar 2021 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Mar 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
Two employees of Haryana CM house Tested Positive for Corona
MANOHAR LAL - फोटो : ANI

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास पर कोरोना ने दस्तक दे दी है। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रूटीन प्रक्रिया के तहत सीएम आवास पर तैनात कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थै। बाकी कर्मचारियों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन


वहीं चंडीगढ़ में सोमवार को 148 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि दो दिन से कोरोना से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। वहीं, ठीक होने पर 70 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। सोमवार को सर्वाधिक संक्रमित सेक्टर-41 से 12 और सेक्टर-38 से 11 लोग सामने आए हैं। इनके अलावा सेक्टर दो में दो, सेक्टर-22 में छह, सेक्टर-32 में नौ, सेक्टर-45 व 49 में 5-5 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सेक्टर-38 वेस्ट में सात, बुड़ैल व दड़वा में तीन-तीन केस सामने आए हैं। मनीमाजरा में छह लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। 
विज्ञापन



कोरोना के बढ़ते केसों के चलते जांच भी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही मोबाइल टीमें भी लगाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी से कहा है कि कोरोना को गंभीरता से लें। लापरवाही न बरतें। मास्क का प्रयोग शत-प्रतिशत करें। मालूम हो कि सोमवार को 1765 लोगों की जांच की गई थी। उनमें से 148 लोग संक्रमित मिले हैं। अब तक कोरोना से 358 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 23244 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के कर्फ्यू पर फैसला कल, प्रशासक ने बुलाई बैठक
चंडीगढ़ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन दोबारा पाबंदियां लगा रहा है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बुधवार को अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है, जिसमें कोरोना की स्थिति पर समीक्षा की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि प्रशासक को जरूरत महसूस हुई तो शहर में रात के कर्फ्यू का एलान कर सकते हैं। हालांकि, प्रशासन के अधिकारी अब ऐसी किसी भी सख्ती को लागू करने के समर्थन में नहीं हैं। गृह एवं स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार का कहना है कि लोग अगर कोविड के दिशा-निर्देशों का पालन करें तो सख्ती की जरूरत नहीं पड़ेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed