{"_id":"5e9cbbd28ebc3e774e113507","slug":"two-drug-traffickers-arrested-from-delhi-chandigarh-news-pkl372854979","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से नशा ला रहे दो नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से नशा ला रहे दो नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने दो ऐसे नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो लॉकडाउन के बीच दिल्ली से 80 ग्राम हेरोइन लेकर चंडीगढ़ पहुंचे थे। पूछताछ में बठिंडा निवासी करण और सोलन के परवाणु निवासी आदित्य शर्मा ने बताया कि वह नशे का खुद भी इसका सेवन करते हैं और बेचते भी हैं। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, दोनों युवक सेक्टर-35 के एक होटल में ठहरे हुए थे। लॉकडाउन के कारण उन्हें कोई कमरा किराए पर नहीं मिल रहा था। इसके चलते वह कभी अपने दोस्त के घर तो कभी होटल में रह रहे थे। दोनों बीती शुक्रवार रात करीब 12 बजे अपनी कार से दिल्ली पहुंचे। लॉकडाउन होने की वजह से उन्हें कई जगह नाकों पर रोका भी गया, पर उन्होंने अपनी मजबूरी व पारिवारिक सदस्य के गंभीर हालात में होने का झांसा देकर नाकों को पार किया। इसके बाद दोनों शनिवार सुबह वापस हीरोइन लेकर चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान सेक्टर-36 थाना पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली और सेक्टर-35 स्थित एक होटल के बाहर पुलिस ने नाका लगा लिया। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने कुछ ही दूरी पर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को करण के पास से 39 ग्राम और आदित्य के पास से 41 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद भी इसका सेवन करते हैं और उन्होंने इसे आगे भी बेचते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।