फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two DRM office employees arrested for allegedly demanding a bribe from a railway employee.

Chandigarh News: रेलवे कर्मचारी से रिश्वत मांगने के आरोप में डीआरएम कार्यालय के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 12:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two DRM office employees arrested for allegedly demanding a bribe from a railway employee.

विज्ञापन
चंडीगढ़। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, चंडीगढ़ ने रेलवे कर्मचारी से 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में डीआरएम कार्यालय, उत्तरी रेलवे, फिरोजपुर में तैनात दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विभागीय कार्रवाई में राहत दिलाने और अपील स्तर पर मामला प्रभावित करने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी।
गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार (टेक्नीशियन-1) और धरमवीर (सीनियर सेक्शन इंजीनियर) के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीबीआई के मुताबिक फिरोजपुर मंडल रेलवे कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक पवन कुमार ने 13 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों कर्मचारियों ने उनके खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई में राहत दिलाने के बदले 60 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार यह रकम मंडल कार्मिक अधिकारी (डीपीओ) बिजेंद्र के नाम पर मांगी जा रही थी। एजेंसी के मुताबिक विभागीय चार्जशीट से जुड़े मामलों में अनुकूल निर्णय दिलाने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी।
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत नहीं देने पर उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई। इसके बावजूद आरोपियों ने दोबारा रिश्वत की मांग की और दावा किया कि रकम देने पर अपील स्तर पर सजा कम या समाप्त करवाई जा सकती है। सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में अन्य लोक सेवकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed