{"_id":"5df8cf268ebc3e879a408f17","slug":"two-died-due-to-tractor-overturning-in-punjab-s-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, ताया और भतीजे की दबकर मौत, खेत में यूरिया डालने गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, ताया और भतीजे की दबकर मौत, खेत में यूरिया डालने गए थे
Tue, 17 Dec 2019 06:35 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 Dec 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
Punjab
- फोटो : अमर उजाला
थाना मल्लांवाला के अंतर्गत बस्ती अमर सिंह वाली में मंगलवार सुबह खेत में खाद डालते समय ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर ताया और भतीजे की मौत हो गई। किसान कुलवंत सिंह निवासी बस्ती अमर सिंह वाली ने बताया कि उसका भाई गुरदेव सिंह (32) सुबह ट्रैक्टर पर यूरिया लेकर गेहूं में डालने गया था।
विज्ञापन
उसके साथ मेरा बेटा खुशदीप सिंह (8) भी गया था। खेतों में यूरिया डालने के बाद दोनों ट्रैक्टर पर सवार होकर घर लौटने लगे। अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खेत में ही पलट गय। इससे गुरदेव सिंह व खुशदीप सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गए। धुंध होने के कारण आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों को ट्रैक्टर पलटने के बारे में पता नहीं चला और काफी देर तक दोनों के दबे होने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव घटनास्थल पर एकत्र हो गया। धुंध और ठंड के चलते खुशदीप सिंह स्कूल नहीं गया था। वह अपने ताया गुरदेव के साथ खेतों में खाद डालने के लिए चला गया। खुशदीप स्कूल गया होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन