{"_id":"5e0ad9d08ebc3e87f440ce5c","slug":"two-dead-due-to-bike-slip-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसारः पुलिस को देख भाग रहे चोरी के आरोपियों की बाइक फिसली, दो की मौत, तीसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसारः पुलिस को देख भाग रहे चोरी के आरोपियों की बाइक फिसली, दो की मौत, तीसरा घायल
Tue, 31 Dec 2019 10:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी बाइक
हिसार में लगातार बढ़ती चोरी की वारदात को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू तो की लेकिन इस सख्ती के बीच दो चोरों की जान चली गई और तीसरा घायल हो गया। दरअसल रविवार अल सुबह करीब चार बजे तीन चोरों ने शहर में करीब 10 जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद जब चोर राजगुरु मार्केट में एक दुकान के ताले तोड़ रहे थे तो इसी बीच किसी ने उन्हें देखकर दुकान मालिक को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद दुकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस ने चोरों का पीछा करना शुरू किया तो तीनों चोर बाइक पर लोहा मंडी में पहुंच गए। इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। आरोपियों के पीछे दौड़ रही शहर थाना एसएचओ विनोद की कार हार्डवेयर की दुकान के शटर में जा घुसी।
विज्ञापन
इस दौरान एसएचओ विनोद को मामूली चोट पहुंची। विनोद नगर निवासी कुलदीप और फतेहाबाद निवासी राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऋषि नगर निवासी तीसरा आरोपी रितिक घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शवों और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां राधेश्याम के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने घायल रितिक की शिकायत पर धारा 279, 337 और 304 ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुलदीप पर पहले से हैं 46 मुकदमे दर्ज
मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी कुलदीप पर पहले भी 46 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 17 मामलों में वह सजा भी काट चुका है। वहीं अन्य दो के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में पुलिस अभी जांच में लगी है।