फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two-day Chandigarh Harmonica from 15

Chandigarh News: दो दिवसीय चंडीगढ़ हॉर्मोनिका 15 से

Tue, 11 Nov 2025 12:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two-day Chandigarh Harmonica from 15

विज्ञापन

चंडीगढ़। चंडीगढ़ हर्मोनिका क्लब का दो दिवसीय वार्षिक हर्मोनिका (माउथ ऑर्गन) मिलन समारोह 15 से होगा। संस्था का यह सातवां आयोजन है। सेक्टर 7 स्थित एक होटल में कार्यक्रम होगा।
यह एक अनोखा और दुर्लभ संगीत समारोह है, जिसमें स्वर्णिम युग के लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों को हारमोनिका पर चंडीगढ़ एवं देश के अन्य भागों से आए उत्कृष्ट कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसमें 13 वर्ष से लेकर 80 वर्ष की आयु के 50 से अधिक कलाकार अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।
विज्ञापन

हार्मोनिका जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां जिसमें नंदू बेलवेलकर (पुणे), पूर्व वन संरक्षक जगजीत सिंह ईशर, असीम बनर्जी (जमशेदपुर),अजय विज (सिंगरोली, मध्यप्रदेश) अपनी प्रस्तुत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदू बेलवेलकर और जगजीत सिंह ईशर एक विशेष कार्यशाला भी संचालित करेंगे, जिसमें हारमोनिका वादन सुधारने के लिए सुझाव देंगे।



क्लब के अध्यक्ष शक्ति कोहली और कोषाध्यक्ष प्रीतम चंदेल ने बताया कि चंडीगढ़ हार्मोनिका क्लब का उद्देश्य इस वाद्य यंत्र को प्रोत्साहित करना और उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करना है। 13 वर्ष के युवा कलाकारों से लेकर वरिष्ठ कलाकारों तक सभी इस मंच पर प्रस्तुति देंगे।


कार्यक्रम के संयोजक और रेडियो ब्रॉडकास्टर महेश शर्मा ने बताया कि देश भर से आनेवाले कलाकारों के इस कार्यक्रम में हरियाणा से डॉ शालिनी मेहता (पानीपत) , डॉ. कृष्ण अरोड़ा एवं महेश शर्मा (करनाल) और दिल्ली से इंदर शर्मा एवं नरेश सचदेवा आदि प्रतिष्ठित प्रोफेसर, डॉक्टर और रेडियो ब्रॉडकास्टर भी अपनी प्रतिभा पेश करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed